फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 thousand Body staff on strike in Haryana

हरियाणाः हड़ताल से निकायों में कामकाज ठप, हालात बिगड़ने से पहले हरकत में आई सरकार

Thu, 04 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
32 thousand Body staff on strike in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार स्थानीय निकायों में कर्मचारियों की हड़ताल से हालात बिगड़ने के पहले ही हरकत में आ गई है। बुधवार से 32 हजार निकाय कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। इससे सफाई सहित अनेक सेवाएं बाधित हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 24 मई को सरकार के साथ हुआ समझौता लागू न होने से खफा होकर हड़ताल पर गया है। 

विज्ञापन


मई में लंबी हड़ताल से बिगड़े हालात को देखते हुए इस बार शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने समय पर खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को हड़ताल शुरू होने के बाद जैन ने निकाय विभाग के कर्मचारियों की खूब खिंचाई की और समझौता पत्र अभी तक लागू न होने का कारण पूछा। इसके बाद निदेशक शहरी स्थानीय निकाय ने गुरुवार को ही समीक्षा बैठक बुला ली है। 
विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और महासचिव जरनैल सिंह चनालिया को भी पत्र भेजा गया है। बैठक में 24 मई को हुए समझौते पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सरकार के स्तर पर मानी गई मांगों को लागू करने को लेकर हुई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। निकाय मंत्री कविता जैन खुद बैठक में मौजूद रह सकती हैं। चूंकि, सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की हड़ताल के लंबा खिंचने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एस्मा झेलने को भी तैयार हड़ताली कर्मचारी

32 thousand Body staff on strike in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

32 हजार कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने के बाद अपने इरादे साफ कर दिए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि हड़ताली कर्मचारी मांगें पूरी कराने के लिए एस्मा झेलने को भी तैयार हैं। हड़ताल से 10 नगर निगमों, 16 नगर परिषदों व 61 पालिकाओं में कामकाज ठप है। हड़ताल में सफाई कर्मचारी, सीवर मैन, जल आपूर्ति, बेलदार, माली, क्लर्क, चालक, दरोगा, इलेक्ट्रिशियन, चौकीदार, सहायक, सफाई निरीक्षक शामिल हैं। 

महासचिव जरनैल सिंह, उप महासचिव शिव चरण व सचिव सुनील कुमार ने बताया कि सरकार न तो घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा कर रही है और न ही समझौते को लागू कर रही है। सरकार ईपीएफ व ईएसआई के करोड़ों रुपए के घोटाले की विजिलेंस से जांच कराने तक तैयार नहीं है। फायर सहित सभी अन्य श्रेणियों में ठेका समाप्त करने से सरकार पीछे हट रही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी आज से हड़ताल में होंगे शामिल
सीटू से संबंधित ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बसाऊराम व महासचिव विनोद कुमार ने पालिका कर्मियों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि आज से ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में रहेंगे। बैंकों के जरिए वेतन देने व 15 हजार न्यूनतम वेतनमान आदि मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed