फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 Pending Projects of Chandigarh are Not Completed even after 100 days

चंडीगढ़: सौ दिन पहले सलाहकार ने मांगी थी अधूरे कामों की सूची, 32 कामों में से अधिकतर अब भी नहीं हुए पूरे

Tue, 26 Oct 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 11:51 AM IST
सार

सलाहकार के पूछने पर विभागों ने इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सार्वजनिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट, स्कूल-सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, भूमि रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन, एयर प्यूरीफायर की स्थापना, 40 इलेक्ट्रिक बस समेत लगभग कई ऐसी परियोजनाएं गिना दीं थीं, जिन पर कई साल से काम चल रहा है।

विज्ञापन
32 Pending Projects of Chandigarh are Not Completed even after 100 days
चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने पद संभालने के बाद सभी विभागों से उन कार्यों की सूची मांगी थी, जिन्हें 100 दिनों में पूरा किया जा सके। उन्हें 16 विभागों से करीब 32 कार्यों की सूची मिली, हालांकि इनमें से एक भी नया कार्य नहीं था। इन सभी पर पिछले कई वर्षों से काम चल रहा था। अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इन 32 कार्यों में से भी ज्यादातर अब भी अधूरे हैं।
विज्ञापन


सलाहकार धर्मपाल ने इन सभी 32 कार्यों को लेकर 9 जुलाई 2021 को समीक्षा बैठक भी की थी और विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विभाग उन्हीं कामों को गिनाएं जो 100 दिन में पूरे हो सकें। विभागों ने इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सार्वजनिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट, स्कूल-सामुदायिक केंद्रों का निर्माण, भूमि रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन, एयर प्यूरीफायर की स्थापना, 40 इलेक्ट्रिक बस समेत लगभग ऐसी सभी परियोजनाएं गिना दीं, जिन पर कई साल से काम चल रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद विभागों ने खुद लिखकर दिया था कि वह इन कामों को 100 दिन के अंदर पूरा कर लेंगे। सलाहकार ने भी कहा था कि वह समय-समय पर इनकी समीक्षा करते रहेंगे। सलाहकार ने दो समीक्षा बैठकें कीं और विभागों के साथ अलग-अलग भी कुछ बैठकें कीं, बावजूद इसके 100 दिन के अंदर इनमें से ज्यादातर कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विभाग ने कौन सी योजना बताई थी और उसका क्या हुआ 

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड
- किफायती किराया आवासीय योजना के तहत खाली पड़े मकानों का आवंटन - पूरा नहीं हुआ
- सीएचबी के बी-ब्लॉक का निर्माण कार्य पूरा करना - पूरा नहीं हुआ
- आईटी पार्क में 728 फ्लैट्स की आवासीय योजना को लांच करना - पूरा नहीं हुआ
- खाली पड़ी संपत्तियों की नीलामी - अभी जारी है

इंजीनियरिंग विभाग
- सेक्टर-20, 21, 30बी, 35, 38 और मौलीजागरां में सामुदायिक केंद्र का निर्माण - एक भी पूरा नहीं हुआ
- धनास में प्राइमरी स्कूल का निर्माण - शुरू ही नहीं हुआ
- जीएमएसएसएस-रायपुरकलां, जीएमएसएसएस-मलोया, जीएमएचएस-मक्खनमाजरा, जीएमएचएस-12 होंगे शुरू - एक स्कूल भी शुरू नहीं हुआ

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी
- सार्वजनिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट - पहला चरण पूरा हुआ
- मैटीरियल रिकवरी फैसेलिटी और कचरा स्थानांतरण स्टेशनों का निर्माण - एक प्लांट बाकी
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्काडा का प्रावधान - काम पूरा
- रिसाइकिल जल वितरण नेटवर्क के लिए स्काडा सेंटर का निर्माण - काम पूरा
- भूमिगत उपयोगिता मानचित्रण - काम पूरा

परिवहन विभाग
- 40 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत - नहीं आईं बसें
- इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) की शुरुआत - ट्रायल जारी
- वेबसाइट का निर्माण - पूरा हुआ

सीपीसीसी व क्रेस्ट
- सेक्टर-22 और 53 में वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन - एक का काम अधूरा
- सेक्टर-39 के वाटर वर्क्स में 66/11 केवी सब स्टेशन का डिजाइन, आपूर्ति और निर्माण - नहीं हुआ
- रेस्को मॉडल के तहत सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में 1000 केडब्ल्यूपी - काम अधूरा
- ट्रांसपोर्ट चौक पर एयर प्यूरीफायर का निर्माण - काम पूरा
- मॉडल जेल-51 में बायो गैस प्लांट - काम पूरा

अन्य विभाग
- सिटी फॉरेस्ट के वन नगर में बर्ड पार्क का निर्माण - पूरा नहीं हुआ
- जीएमसीएच-32 में 800-1000 क्षमता के 2 पीएसए संयंत्र की स्थापना - एक लगना बाकी
- जीएमएसएच-16 में आईसीयू का विस्तार - काम पूरा
- एसटीए कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) की स्थापना - काम अधूरा
- भूमि अभिलेखों का अपग्रेडेशन और डिजिटलीकरण - काम पूरा

योजना पर कार्य चल रहा है। कुछ कामों में देरी हुई है। इसके पीछे कई कारण हैं, उन्हें सुलझाने की कोशिश जारी है। मैंने भी समय-समय पर 100 दिनों के कार्यों की समीक्षा की है। जल्द ही बाकी बचे कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा। - धर्मपाल, सलाहकार, यूटी प्रशासक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed