फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   312 people missing from City Beautiful so far in five years

चंडीगढ़ः स्मार्ट शहर स्मार्ट पुलिस, फिर भी आज तक नहीं सुलझा 312 लापता लोगों का रहस्य

Mon, 20 Jan 2020 02:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
312 people missing from City Beautiful so far in five years
फाइल फोटो
शहर स्मार्ट, पुलिस स्मार्ट, फिर भी 312 लापता लोगों का रहस्य अभी तक अनसुलझा है। ये लोग पिछले पांच साल से अपनों से दूर हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से अब तक 1728 लोग लापता हुए हैं। इनमें से 1416 लोगों को तलाशा जा चुका है, जबकि 312 ऐसे हैं जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है। सबसे ज्यादा लापता होने का आंकड़ा मलोया, मनीमाजरा और सेक्टर-11 थाने के अंतर्गत है, जहां क्रमश: 100, 77 और 41 लोगों को आंकड़ा है। पुलिस इन्हें अब तक तलाशने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


जनवरी 2015 से शहर के अलग-अलग जगहों से 1728 लोगों के लापता होने की पुलिस को सूचना मिली। इनमें से ज्यादातर बच्चे, स्कूली छात्रा, महिलाएं समेत बुजुर्ग हैं। शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने कुछ केसों में डीडीआर और बाकी के मामलों में केस दर्ज किया। इनमें अधिकतर लापता लोग बाद में अपने आप ही घर लौट आए। कई मामलों में पुलिस ने इनकी तलाश कर घरवालों के चेहरे पर खुशियां ला दीं। 1728 में से 1416 लोगों को पुलिस तलाश चुकी है। 312 मामले अब भी अनसुलझे हैं।
विज्ञापन


लापता में ज्यादातर नाबालिग
पुलिस आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर मामलों की शिकायत नाबालिगों के लापता होने की है। ज्यादातर बच्चे घर से गुस्सा होकर या फिर उनकी जिद पूरी नहीं होने पर लापता हो जाते हैं और कुछ दिन बाद घर लौट आते हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो शहर के बाहर घूमना जाना चाहते हैं, लेकिन परिवार वालों के मना करने के बावजूद वह बिना बताएं भाग जाते हैं। हाल ही में सेक्टर-41 निवासी 16 साल का 11वीं का छात्र अचानक घर लापता हो गया था। हालांकि बाद में वह खुद ही लौट आया। पूछने पर पता चला कि दिल्ली घूमने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग हर दिन एक शख्स हो रहा है लापता
जनवरी 2015 से दिसंबर 2019 तक शहर के अलग-अलग थानों में लापता होने के 1728 मामले सामने आए। इनमें से सेक्टर-3 थाने से 30, सेक्टर-11 से 206, सेक्टर-17 से 34, सेक्टर-19 से 123, सेक्टर-26 से 121, सेक्टर-31 से 95, सेक्टर-34 से 108, सेक्टर-36 से 63, सेक्टर-39 से 178, सेक्टर-49 से 22, मलोया से 130, इंडस्ट्रियल एरिया से 69, सारंगपुर से 42, मौलीजागरां से 74, आईटी पार्क से 36 और मनीमाजरा थाने से पुलिस 130 लोगों को तलाश कर चुकी है। यानी शहर में हर दिन कोई न कोई न शख्स लापता हो रहा है।

थाना-----------लापता
सेक्टर-3---------03
सेक्टर-11--------41
सेक्टर-17--------05
सेक्टर-19--------11
सेक्टर-26-------06
सेक्टर-31-------11
सेक्टर-34-------04
सेक्टर-36------ 03
सेक्टर-39------ 28
सेक्टर-49------ 03
मलोया------- 100
इंडस्ट्रियल एरिया-- 04
सारंगपुर---- 05
मौलीजागरां---- 09
आईटी पार्क ----02
मनीमाजरा--- 77

हमारी कोशिश होती है कि लापता लोगों को जल्द तलाश कर उनके परिवार से मिलवाया जाए। पिछले कुछ से ज्यादातर लोगों को तलाशा भी गया है।
- चरणजीत सिंह विर्क, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed