फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   31 year old youth murdered in Karnal of Haryana

Karnal News: हलवाई की पत्थर मारकर हत्या, दशहरा पर आज अनाज मंडी में लगाना था भंडारा

Wed, 05 Oct 2022 01:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 01:18 PM IST
सार

सुबह घरौंडा पुलिस ने फोन कर परिजनों ने हत्या की सूचना दी। पार्षद पति डॉ. बलवान सुलेख ने बताया कि उन्हें सुबह ही फोन पर सूचना मिली। उन्होंने बताया कि उसके भतीजे के सिर पर लगभग 15 किलो का पत्थर मारकर सिर कुचला मिला, जिससे उसकी निर्मम हत्या की गई है।

विज्ञापन
31 year old youth murdered in Karnal of  Haryana
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के घरौंडा के वार्ड नंबर 10 के पार्षद बबीता देवी के भतीजे की मंगलवार देर रात पत्थर मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस ने शव को देर रात ही अपने कब्जे में लेकर करनाल के मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया और शिनाख्त के प्रयास किया। जिसमें युवक की शिनाख्त घरौंडा निवासी 31 वर्षीय अनिल के रूप में हुई। युवक शादी समारोह व अन्य आयोजनों पर हलवाई समेत वेटर आदि का काम भी करता था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दशहरा पर्व पर अनाज मंडी के दुकानदारों ने मिलकर भंडारा लगाने का आयोजन कर रखा था। जिसमें अनिल को हलवाई का काम संभालना था। दशहरे से एक दिन पूर्व ही वह दुकानदारों से भंडारा आयोजन को लेकर बातचीत करने गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। 
विज्ञापन


सुबह घरौंडा पुलिस ने फोन कर परिजनों ने हत्या की सूचना दी। पार्षद पति डॉ. बलवान सुलेख ने बताया कि उन्हें सुबह ही फोन पर सूचना मिली। उन्होंने बताया कि उसके भतीजे के सिर पर लगभग 15 किलो का पत्थर मारकर सिर कुचला मिला, जिससे उसकी निर्मम हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed