फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   300 children reached the plaza wearing PM Modi masks and said, "I am also Modi."

Chandigarh News: पीएम मोदी का मास्क लगाकर प्लाजा पहुंचे 300 बच्चे, बोले- मैं भी मोदी हूं

Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
300 children reached the plaza wearing PM Modi masks and said, "I am also Modi."
चंडीगढ़। कर्तव्य निष्ठ संस्था की ओर से बुधवार को सेक्टर-17 में मैं भी मोदी हूं कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मास्क और वेशभूषा धारण कर लोगों से मुलाकात की और भारत माता की जय जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

एनएसएस से जुड़े बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था की संयोजक रितिका वर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया ताकि समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ महामंत्री संजीव राणा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और संस्था की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कई समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed