फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 thousand teachers recruitment, special chance to guest teachers

'30 हजार टीचर्स होंगे भर्ती, गेस्ट टीचर्स को मिलेगी छूट'

Sun, 05 Jul 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Sun, 05 Jul 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
30 thousand teachers recruitment, special chance to guest teachers

हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि अध्यापकों को अपने नेक कार्य पर ध्यान देना चाहिए और अनुशासन में रहना अध्यापक का पहला कर्तव्य है।

विज्ञापन


अतिथि अध्यापकों के साथ सरकार की सहानुभूति है परंतु सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना हर नागरिक को करनी चाहिए। शर्मा शनिवार को पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन में दो दिवसीय 24 वें दो दिवसीय मैंगो मेले का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में विज्ञपित लगभग 10 हजार अध्यापकों के पदों में अतिथि अध्यापकों को पांच वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट व अनुभव आधार पर आठ अंकों का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 30 हजार पदों पर की जाएगी भर्ती

30 thousand teachers recruitment, special chance to guest teachers

हरियाणा में आने वाले समय में 30 हजार अध्यापकों की ओर भर्ती की जाएगी। महेंद्रगढ में अतिथि अध्यापकों द्वारा पिछले दिनों किया गया व्यवहार एक अध्यापक के नाते सही नहीं है।

कंप्यूटर अध्यापकों के संबंध में पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2622 लैब सहायकों व 2676 कंप्यूटर अध्यापकों का 13 महीनों का पिछली सरकार के समय से बकाया 71 करोड़ का वेतन हमारी सरकार ने जारी किया है। इसके अलावा कंपनियों से उनकी जमा की गई प्रतिभूति भी वापस दिलवाई है।

हरियाणा परिवहन का बेड़ा वर्ष 2015-16
में बढ़ा कर 5100 बसों का किया जाएगा। सभी 75 डिपो में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आरओ सिस्टम लागू करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को पांच वर्ष का जनादेश मिला है। सभी कर्मचारियों की एक-एक करके मांगों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed