फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   30 police officers including SSP of 5 districts has transferred in Punjab

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच जिलों के एसएसपी बदले, 30 पुलिस अफसर भी इधर से उधर

Sun, 16 Feb 2020 06:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
30 police officers including SSP of 5 districts has transferred in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पंजाब पुलिस में शुक्रवार देर रात 4 जिलों के एसएसपी समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी किए गए। इस आदेश के तहत बरनाला के एसएसपी हरजीत सिंह को बदलकर एसएसपी फाजिल्का, फाजिल्का के एसएसपी विवेकशील सोनी को बदलकर एसएसपी लुधियाना रूरल, लुधियाना रूरल के एसएसपी संदीप गोयल को बदलकर एसएसपी बरनाला लगाया गया है। इनके अलावा पीपीएस हरमिंदर सिंह गिल को एसएसपी मोगा लगाया गया है। मोगा के एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा को बदलकर एआईजी विजिलेंस ब्यूरो लगा दिया गया है।

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी अखिल चौधरी को एआईजी आर्मामेंट पंजाब चंडीगढ़ लगाते हुए डीसीपी हेडक्वार्टर लुधियाना का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गौरव तुरा को एसपी मुख्यालय तरनतारन तैनात से बदलकर एसपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर लगाया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ रूपनगर रेंज के आईजी हरप्रीत सिंह को बदलकर डीसीपी मुख्यालय अमृतसर में तैनात किया गया है। बलजीत सिंह एसपी मुख्यालय अमृतसर रूरल को बदलकर एसपी सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक तरनतारन नियुक्त किया गया है। अमनदीप कौर एसपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर रूरल को बदलकर एसपी मुख्यालय अमृतसर। जसविंदर सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट सेकंड आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब में विजिलेंस ब्यूरो यूनिट के इंचार्ज एसपी अमरजीत सिंह को बदलकर एआईजी ट्रेनिंग पंजाब चंडीगढ़, कुलविंदर सिंह एआईजी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब को बदलकर एआईजी पीएपी जालंधर, चौथी आईआरबी शाहपुर कंडी पठानकोट के जालंधर कैंप में कमांडेंट जितेंद्र सिंह को इसी पद पर रखते हुए रंजीत सागर डैम की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 

सातवीं आईआरबी कपूरथला के कमांडेंट परमवीर सिंह परमार को भी इसी पद पर तैनात रखते हुए श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह सेकंड सीडीओ बटालियन बहादुरगढ़ पटियाला के कमांडेंट रंजीत सिंह को इसी पद पर रखते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 

अब तक एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला तैनात कश्मीर सिंह को बदलकर कमांडेंट छठी आईआरबी लड्डा कोठी संगरूर लगाया गया है। कमांडेंट स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पंजाब बहादुरगढ़ पटियाला इंद्रजीत सिंह विर्क से सेंट्रल जेल पटियाला के अधीक्षक का अतिरिक्त जिम्मा वापस ले लिया गया है।

एआईजी-2 ई ब्रांच विजिलेंस ब्यूरो पंजाब रविंद्र सिंह को बदलकर एआईजी ट्रांसपोर्ट पंजाब चंडीगढ़ लगाया गया है। एडीजीपी सिक्योरिटी पंजाब एसएस श्रीवास्तव को एडीजीपी सिक्योरिटी के पद पर बनाए रखते हुए एडीजीपी एचआरडी पंजाब का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वही एडीजीपी एचआरडी पंजाब अमरदीप सिंह राई को बदलकर एडीजीपी एनआरआई मामले पंजाब लगाया गया है। 

आईजी मॉडर्नाइजेशन पंजाब विभु राज को आईजी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब लगाया गया है। आईजी क्राइम (बीओएल) शिव कुमार वर्मा को आईजी इंटेलिजेंस, एसके सिंह को आईजी कम्युनिटी अफेयर डिवीजन पंजाब लगाते हुए आईजी क्राइम अगेंस्ट वूमेन का अतिरिक्त चार्ज, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर गुरप्रीत सिंह गिल को उनके मौजूदा पद पर रखते हुए डीआईजी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन और क्राइम अगेंस्ट विमेन एंड चिल्ड्रन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 

डीआईजी एडमिनिस्ट्रेशन गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी हेडक्वार्टर एंड एडमिनिस्ट्रेशन, डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस सुरजीत सिंह को डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो, एआईजी एसटीएफ बठिंडा रेंज तेजेंद्र सिंह मोड़ को आईजी एसटीएफ लगाए रखते हुए पांचवी कमांडो बटालियन बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज, डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर इंदरजीत सिंह को पांचवी आईआरबी अमृतसर का कमांडेंट लगाते हुए एआईजी सिक्योरिटी और लॉ एंड ऑर्डर बॉर्डर रेंज का अतिरिक्त चार्ज, पांचवी आईआरबी अमृतसर के कमांडेंट वरिंदर सिंह को एआईजी पीएपी जालंधर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed