फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   30 percent new covid-19 cases decrease in last 15 days in Haryana

15 दिनों में हरियाणा में बदले हालात: कोरोना के नए मामलों में 30 फीसदी की कमी, सक्रिय मामलों में 36 प्रतिशत की गिरावट

Tue, 25 May 2021 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 May 2021 12:02 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना से अब हालात सुधरते दिखाई दे रहे हैं। पिछले 15 दिनों में सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट आई है तो वहीं नए मामलों की रफ्तार भी मंद पड़ी है। मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अगर लोग जरूरी सावधानियों को अपनाते रहे तो जल्द ही कोरोना की इस लहर से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
30 percent new covid-19 cases decrease in last 15 days in Haryana
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के केसों में जबरदस्त गिरावट आई है। पिछले 15 दिनों के मुकाबले 23 मई तक के केसों की बात करें तो यह कमी करीब 30 प्रतिशत है। रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है और मौत के मामलों में भी कमी है। एक्टिव केसों की संख्या में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है।

विज्ञापन


यह प्रदेश के लोगों को लिए काफी राहत के संकेत हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन 15 दिनों में 1,35,679 नए केस आए, जबकि 2,06,914 लोग ठीक हुए। इसी प्रकार, 15 दिन पहले सक्रिय केस 1,16,109 थे, अब इनकी संख्या 42,816 है। 8 मई तक कुल केसों की संख्या 6,02,349 थी जो अब तक 7,38,028 हो गई है। वहीं, ठीक होने वालों की बात करें तो 480786 से बढ़कर 687700 हो गई है। ठीक होने वालों की संख्या 206914 है। जबकि 2058 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


18 जिलों में 90 से 96 प्रतिशत रिकवरी
इसी पाक्षिक अवधि में जिलों में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस समय 18 जिलों में रिकवरी 90 से 96 प्रतिशत के बीच है। मात्र चार जिलों में 90 से नीचे रिकवरी दर है। गुरुग्राम-फरीदाबाद 96.79, सोनीपत 96.41, करनाल 91.72, पानीपत 90.97, रोहतक 92.30, पंचकूला 93.07, कुरुक्षेत्र 91.85, यमुनानगर 91.54, झज्जर 93.28, पलवल 93.24, कैथल 90.64, जींद 90.82 नूंह 93.78, चरखी दादरी 90.21 प्रतिशत है। वहीं, हिसार 89.21, रेवाड़ी 88.24, सिरसा 86.76, महेंद्रगढ़ 88.08, भिवानी 88.65, फतेहाबाद 84.43 फीसदी रिकवरी दर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिन    नए केस      ठीक हुए
  • 9 मई    13548     12639
  • 10 मई    12718    16192
  • 11 मई    11637    15728
  • 12 मई    12490    14264
  • 13 मई    12286    16041
  • 14 मई    10608    14577
  • 15 मई    9676      12593
  • 16 मई    9115      14856
  • 17 मई    7488      14279
  • 18 मई    7774      14897
  • 19 मई     6618    11821
  • 20 मई    6457     14734
  • 21 मई    5643     13486
  • 22 मई    5021     11327
  • 23 मई    4400     9480 

पिछले 15 दिनों में तेजी से कोरोना के केस कम हुए हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह लोगों के हौसले और सहयोग से हो पाया है। हम सभी को मिलकर कोरोना से पार पाना है, इसलिए जरूरी है सावधानी। -डॉ. उषा गुप्ता, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed