फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 suspected man in army uniform with weapons in mukeriyan

पंजाबः अब मुकेरियां में दिखे 3 हथियारबंद संदिग्ध

Tue, 11 Aug 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Tue, 11 Aug 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
3 suspected man in army uniform with weapons in mukeriyan

गुरदासपुर सीमा से सटे मुकेरियां उपसंभाग के गांव पुरीका में सोमवार को गांव के सरकारी स्कूल के एक कर्मचारी ने सेना की वर्दी पहने तीन संदिग्ध लोगों को देखा। तीनों के हाथ में हथियार थे और वे एक आल्टो कार में सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही गुरदासपुर और होशियारपुर से पुलिस टीमें गांव पहुंचीं और सर्च अभियान शुरू किया। देर शाम खबर लिखे जाने तक एसएसपी गुरदासपुर और एसएसपी होशियारपुर मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


सरकारी हाई स्कूल पुरीका में वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक बरजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सुबह स्कूल के बाहर खड़ा था। उसने देखा कि करीब खड़ी एक आल्टो कार में सेना की वर्दी पहने दो लोग बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा व्यक्ति, जो ड्राइवर था, कार के बाहर खड़ा था। उसके एक हाथ में हथियार था और दूसरे हाथ में एक पानी की बोतल थी। इन लोगों को देखकर वह डर गया और स्कूल के अंदर चला गया। इस बीच तीनों संदिग्ध कार से गांव कोलियां की ओर चले गए।

इलाका हुआ सील, सर्च अभियान जारी

3 suspected man in army uniform with weapons in mukeriyan

जानकारी मिलते ही दोनों जिलों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर पूरे इलाके को सील कर दिया। एसएसपी होशियारपुर धनप्रीत कौर और एसएसपी गुरदासपुर भी मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन की कमान संभाली। तलाशी अभियान देर शाम तक जारी था।

वहीं संदिग्धों के देखे जाने की बात फैलते ही कई स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को एहतियातन बंद कर दिया गया और बच्चों को उनके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस वाहनों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed