{"_id":"22fdfe3bd32d6160f83f966c7293eda2","slug":"3-girl-teasing-cases-in-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः 24 घंटे में 3 लड़कियों से छेड़छाड़, अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः 24 घंटे में 3 लड़कियों से छेड़छाड़, अश्लीलता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे कितने कानून बना लो, लड़कियों से छेड़छाड़ पर लगाम नहीं लगेगी। चंडीगढ़ में 24 घंटे में 3 लड़कियों से छेड़छाड़ हुई। पहला मामला एलांते मॉल का है। यहां मॉल के गेट के बाहर एक लड़की पर क मेंट किया। पहले तो लड़की इग्नोर करती रही पर जब लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने 100 नंबर पर कॉल कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वही मौलीजागरां में दो लड़कियों ने मनचलों के खिलाफ छेड़छाड़ के केस दर्ज करवाए।
विज्ञापन
पहले मामले में लड़की ने वहीं के रहने वाले सात युवकों पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक लड़की से मौलीजागरां के सामुदायिक केंद्र के पास छेड़छाड़ और मारपीट की। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों केखिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन
एरिया की एक अन्य लड़की ने तीन युवकों केखिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तीनों आरोपी लड़कों के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी युवकों की अभी तक गिरफ्तारी नही हो पाई है।