अंबाला के पास हादसा, 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने हरियाणा के पंचकूला आ रहे 3 युवक सड़क हादसे में मारे गए। हादसे में पांच अन्य घायल हो गए। हादसा अंबाला-हिसार हाइवे पर मटहेड़ी के पास हुआ। हादसे के शिकार सभी युवक रोहतक के गांव अजायब के रहने वाले थे। हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई।
दो युवकों ने अंबाला में दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में गंभीर एक दोस्त की मौत चंडीगढ़ पीजीआई में हो गई। पुलिस ने मामले में जरूर कार्रवाई कर शव अंबाला पहुंचे वारिसों को सौंप दिया है। अन्य युवक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
घायल कार चालक पवन ने बताया कि रोहतक के गांव अजायब के रहने वाले आठ युवक विनित, बृजेश, मनोज, नवीन, पवन, प्रदीप, नवीन उर्फ भोलू, विजय पंचकूला में पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए कार से जा रहे थे। बारिश का मौसम था, इसलिए कार के शीशे बंद और भीतर एसी चलने के कारण बार-बार कार के अगले शीशे पर भाप जम रही थी।
बारिश बनी हादसे की वजह
पवन ने बताया कि बारिश का मौसम था, इसलिए कार के शीशे बंद और भीतर एसी चलने के कारण बार-बार कार के अगले शीशे पर भाप जम रही थी। दो-तीन बार उनके साथ आगे बैठे साथियों ने पहले भी भाप को शीशे से साफ किया था।
इसी दौरान कार में नग्गल एरिया के गांव मट्हेड़ी शेखां के पास पहुंची तो चालक के साथ बैठा युवक प्रदीप शीशा साफ करने लगा तो पीछे बैठे उनके अन्य साथियों ने उसके प्रदीप के साथ कुछ मजाक कर दिया। जिससे वह पीछे की ओर देखने लगा तो एकदम से प्रदीप का हाथ शीशा साफ करते समय चालक पवन के मुंह पर लगा।
मुंह पर हाथ लगने से एकदम से कार अनियत्रिंत होकर सीधा खड्डों में उतर गई तो सामने पेड़ से टकराती हुई रगड़ती चली गई। कार में सवार चालक पवन, प्रदीप आगे व विनित, बृजेश, मनोज पीछे की तरफ बैठे थे। पेड़ के साथ कार टकराते ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे बैठे विनित, बृजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सभी दोस्त एक ही गांव के
अन्य छह युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इसमें मनोज व नवीन की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। सभी घायलों को शहर सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन सिविल अस्पताल से गंभीर हालत के चलते मनोज व नवीन को पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मनोज की छाती के अंदर ब्लीडिंग हो रही थी।
मनोज ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे युवक नवीन को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहीं अन्य चार युवक शहर सिविल अस्पताल में भर्ती है। वहीं, शहर सिविल अस्पताल में मृतक विनित व बृजेश के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शनिवार को पीजीआई में मृतक मनोज के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एसएचओ थाना नग्गल दिनेश चौहान ने बताया कि सभी युवक एक ही गांव के हैं। एक घायल युवक को पीजीआई में अन्य चार युवक शहर सिविल अस्पताल में भर्ती है। शहर सिविल अस्पताल में मृतक विनित व बृजेश के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पीजीआई में शनिवार को मृतक मनोज के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।