{"_id":"939cd5ca8456518b1f88c9f824bdaf3a","slug":"3-family-member-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 06 Feb 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर में कार सवार लोहा डीलर, उसकी पत्नी और 11 महीने की दोहती की मौत हो गई।
विज्ञापन
पटियाला। मंडी गोबिंदगढ़-नाभा रोड पर वीरवार देर शाम एक ट्रक व कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार लोहा डीलर, उसकी पत्नी व 11 महीने की दोहती की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। भादसों थाना पुलिस ने आरोपी केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ के रहने वाले लोहा डीलर सुरजीत सिंह (67) अपनी पत्नी मनप्रीत कौर (40) के साथ अपनी मारुति कार पर सवार होकरा नाभा में रहने वाली अपनी साली से मिलने गए थे। उनके साथ उनकी 11 महीने की दोहती हरगुण कौर भी थी।
विज्ञापन
साली से मिलने के बाद वीरवार देर शाम मंडी गोबिंदगढ़ लौट रहे थे। मंडी गोबिंदगढ़-नाभा रोड पर चाहल गुरुद्वारा से कुछ आगे मंडी एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने गलत साइड से आकर सुरजीत सिंह की कार में टक्कर मार दी। इससे कार ट्रक के नीचे घुस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के गांवों में रहने वाले लोग और राहगीर मदद के लिए आगे आए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बड़ी मशक्क्त से कार को बाहर निकाला गया।
गंभीर हालत में तीनों को भादसों के अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। भादसों थाना पुलिस ने ट्रक के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।