{"_id":"1a52a82e23740c0691e6593fa9446435","slug":"3-day-program-of-gita-jayanti-start-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 20 Dec 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के इंद्रधुनष ऑडिटोरियम में प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम साथ तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का शुभारंभ सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता एवं विधायक लतिका शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जिला प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग सरकार की विभिन्न जनहित की योजनाओं की जानकारी व श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से गीता पर आधारित संदेश को प्रदर्शित किया है। सभी विभाग, धार्मिक संस्थाएं एवं स्कूल भी गीता पर आधारित संदेशों का प्रदर्शनी में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि सरकार की ओर से निर्णय से लिया गया है कि कुरुक्षेत्र में हर वर्ष मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को पूरे प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाए। ताकि गीता के कर्म व एकेश्वरवाद के संदेश से सभी लोगों खासकर युवाओं को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
सरकार के इसी निर्णय के अनुसार पंचकूला में तीन दिवसीय 19 से 21 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में मदनमोहन वत्स द्वारा संपूर्ण गीता के 700 श्लोकों को एक ही पेज पर लिखी प्रति को प्रदर्शित किया गया है।
इन कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा
सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से राजस्थानी कलाकारों ने घोड़ी नृत्य, पलवल से आए कलाकारों बीन वादन, नगाड़ा तथा कुरुक्षेत्र से आए कलाकारों ने लोक कलाओं से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर एडीसी हेमा शर्मा, एसडीएम ममता शर्मा, नगराधीश राधिका सिंह, एसीपी कृष्ण कुमार, एसीपी मनीष सहगल, पंचकूला विधानसभा निगरानी समिति के संयोजक हरेंद्र मलिक, विरेंद्र गर्ग, श्यामलाल बंसल, भारत भूषण रिहोड, अमित गुप्ता, प्रवीन गुप्ता सहित हजारों की तादाद में दर्शक उपस्थित थे।