फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Candidates for Business Council Elections

व्यापार मंडल चुनाव: अध्यक्ष पद के 3 उम्मीदवार

Wed, 12 Feb 2014 03:34 PM IST
अरविंद वाजपेयी/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
अरविंद वाजपेयी/डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
3 Candidates for Business Council Elections
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार होंगे। चंडीगढ़ में आज दोपहर एक बजे तक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन भरने वालों में चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष चरंजीव सिंह, सेक्टर-44 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वोहरा और व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल शामिल हैं।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल चुनाव के लिए बनाई गई कमेटी के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि दोपहर एक बजे तक तीन प्रत्याशियों ने अपने फार्म समिट किए।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव के लिए कंडीडेट्स ने अपने मैनिफेस्टो की तैयारी कर ली है। मैनिफेस्टो में व्यापारियों की अहम समस्याओं का ध्यान रखा जा रहा है। यह समस्याएं वह हैं जो सीधे व्यापारियों से जुड़ी हैं। इनका निदान प्रशासन कर सकता है।
विज्ञापन


इसमें बिल्डिंग बायलाज से जुडे़ पेनल्टी, ऊपरी मंजिल में फीस का मुद्दा, बूथों के अपर फ्लोर की डिमांड और सिटी में जल्द से जल्द वेयरहाउसिंग कांप्लेक्स को बनाने की डिमांड है। इसके अतिरिक्त बैलेंस रेंट एक्ट का मुद्दा भी शामिल किया जाएगा। जिससे कि व्यापारियों की सेफ्टी प्रमुखता से देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड सेफ्टी में अटके ढाई हजार व्यापारी
मनीमाजरा के साथ सिटी के करीब ढाई हजार व्यापारी फूड सेफ्टी लाइसेंस को लेकर परेशान हैं। मनीमाजरा में काफी लोगों के पास एनओसी नहीं है।

प्रशासन का कहना है कि एनओसी लाओ। गृह सचिव के दखल से यह मामला कुछ लोगों को राहत मिली है, लेकिन अभी भी लाल डोरा और एनओसी की ऊपरी मंजिलों के लिए लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है।

व्यापार मंडल मनीमाजरा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बुद्धिराजा ने कहा कि सीबीएम के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि सबको लाइसेंस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed