फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 big announcements of modi on martyrdom day

शहीदी दिवस पर मोदी ने की 3 बड़ी घोषणाएं

Tue, 24 Mar 2015 05:42 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, हुसैनीवाला (फिरोजपुर)
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, हुसैनीवाला (फिरोजपुर) Updated Tue, 24 Mar 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
3 big announcements of modi on martyrdom day

शहीदी दिवस पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए पांच हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन का ऐलान किया। साथ ही कहा कि बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार किसानों को मुआवजा देगी।

विज्ञापन


शहीदों को नमन करने के बाद पीएम ने अमृतसर में स्थापित होने वाला बागवानी संस्थान शहीद-ए-आजम भगत सिंह को समर्पित करने की भी घोषणा की। अब इस संस्थान का नाम शहीद भगत सिंह पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड एजुकेशन होगा।
विज्ञापन


पीएम ने हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बीके दत्त तथा राजमाता विद्यावती की समाधियों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से हुसैनीवाला व फाजिल्का बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने, सीमापार के खेत मालिकों के लिए विशेष मुआवजे,  भूमि अधिग्रहण राज्यों पर छोड़ने आदि मांगों पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की, लेकिन इन पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन जरूर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से उठी सभी मांगों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब से उनका पुराना नाता है और यहां से उन्हें राजनीतिक तौर पर बहुत कुछ मिला है। अब उन्हें पंजाब का यह कर्ज उतारने का मौका मिला है तथा वह प्रदेश के लिए जितना अधिक से अधिक संभव हो सकेगा, करेंगे।

वहीं, पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने पंजाब में पाकिस्तान ओर से फैलाए जा रहे नार्र्को टेररिज्म पर नियंत्रण के लिए केंद्र को कदम उठाने व सीमावर्ती शहर फिरोजपुर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लाने की मांग उठाई।

मोदी ने गिनाईं सुविधाएं, शहीद परिवारों को किया सम्मानित

3 big announcements of modi on martyrdom day

-केंद्र ने अगली पंचवर्षीय योजना में पंजाब के लिए 54 हजार करोड़ रुपये रखने का फैसला किया है जबकि पहले यह राशि 20 हजार करोड़ रुपये थी।
-स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग के लिए पहले के चार हजार की तुलना में अब छह हजार करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

पानी का सदुपयोग करें किसान
पीएम ने कहा कि पंजाब के लगातार गिरते जल स्तर को सही करने के लिए खेती में पानी का सदुपयोग जरूरी है। ड्रिग इरिगेशन से यह संभव है, वहीं फर्टिलाइजर्स का उतना ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जितना तकनीकी व वैज्ञानिक रूप से सही है। इससे किसान व प्रदेश दोनों का भला होगा।

एमएसपी में होगा सुधार

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार जहां हाल ही में मौसम की खराबी की वजह से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा देगी, वहीं एमएसपी में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। भारत सरकार किसानों के लिए पीपीपी आधारित एक स्कीम लागू करने जा रही है। इसमें निवेश करके किसान 60 साल की आयु के बाद प्रति माह पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन लेने के हकदार हो जाएंगे।

नदियों को जोड़ कर निकालेंगे हल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंचाई के लिए पानी की कमी की समस्या से हल के लिए एक बार फिर देश की नदियों को जोड़ने की जरूरत पर पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नहरी नेटवर्र्क में सुधार करके हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार नदियों को आपस में जोड़ने की केंद्रीय योजना के हक में नहीं है।

समारोह में पीएम ने शहीदों के पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। शहीद भगत सिंह के भाई की पोती मंजुला संधु, सुखदेव के भतीजे अशोक थापर तथा राजगुरु के नाम से महाराष्ट्र में संस्था चला रहे वी प्रभाकर को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed