फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   280 operators will be recruited from Skill Corporation in Haryana Roadways.

Chandigarh News: हरियाणा रोडवेज में कौशल निगम से भर्ती होंगे 280 परिचालक

Fri, 01 Sep 2023 07:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
280 operators will be recruited from Skill Corporation in Haryana Roadways.
विभाग ने जिलावार आवश्यकतानुसार भेजा पत्र
विज्ञापन


कर्मचारी संगठन आए विरोध में, चार सितंबर को बरवाला में मंत्री अनूप धानक को ज्ञापन देगा कर्मचारी महासंघ
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज ने नई बसें आने के बाद परिचालकों की जरूरत पूरी करने के लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम से 280 परिचालक भर्ती करने का फैसला लिया है। रोडवेज कर्मचारी महासंघ ने इस फैसले का विरोध किया है। महासंघ आगामी चार सितंबर को राज्य मंत्री अनूप धानक को ज्ञापन सौंपेंगे।

परिवहन विभाग के निदेशक की ओर से रोजगार कौशल निगम के एमडी को पत्र लिखकर 280 परिचालक उपलब्ध करवाने को कहा है। इनमें चरखी दादरी में 21, फतेहाबाद में 25, जींद में 30, झज्जर में 47, कुरुक्षेत्र में चार, करनाल में 17, नारनौल में चार, नूंह में चार, पंचकूला में नौ, पानीपत में सात, रेवाड़ी में 25, सिरसा में पांच, यमुनानगर में 40 व हिसार में 38 परिचालक भर्ती किए जाने हैं। हरियाणा रोडवेज के एक अधिकारी ने कहा कि नई बसें आने के कारण कई डिपो में परिचालकों की कमी हो गई है। पहले भी रोजगार कौशल निगम से परिचालक लिए हैं। अब नई जरूरत अनुसार परिचालक अनुबंधित किए जाने हैं, ताकि लोगों को सुगम परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन


चार सितंबर को राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर करेंगे घेराव
वहीं, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि कर्मचारी महासंघ रोजगार कौशल निगम को ही भंग करने की मांग करता है। 2003 के बाद से अभी तक सरकार कोई भी ऐसी नीति नहीं लाई, जिससे कच्चे कर्मचारी पक्के किए जा सकें। इस तरह के फैसले कच्चे कर्मचारियों के साथ धोखा हैं। कर्मचारी महासंघ कौशल निगम को रद्द किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर चार सितंबर को राज्यमंत्री अनूप धानक को ज्ञापन देकर घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed