{"_id":"6500478784441374000ac344","slug":"28-year-old-youth-died-of-drug-overdose-in-moga-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: नशे ने लील ली एक और जिंदगी, ओवरडोज से 28 वर्षीय युवक की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga News: नशे ने लील ली एक और जिंदगी, ओवरडोज से 28 वर्षीय युवक की मौत, दो साल पहले हुई थी शादी
Tue, 12 Sep 2023 04:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 04:54 PM IST
सार
परिवार ने बताया कि अमनदीप रात को ही घर से गया था और उसके साथी ने ही बताया कि नशा ज्यादा होने से उसकी मौत हुई है। मृतक अमनदीप मोगा के गांव बुगीपुरा का रहने वाला था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशा थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह मोगा के मेहमेवाला रोड पर खेत में गांव बुगीपुरा के रहने वाले अमनदीप सिंह (28) की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांव वालों के साथ परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम को भेजने को कहा। मगर परिवार और कमेटी सदस्य कार्रवाई की मांग करते हुए शव को अपने गांव ले गए। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और वहां उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने एक को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
वहीं, परिवार ने बताया कि अमनदीप रात को ही घर से गया था और उसके साथी ने ही बताया कि नशा ज्यादा होने से उसकी मौत हुई है। मृतक अमनदीप मोगा के गांव बुगीपुरा का रहने वाला था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। वही, इस मामले पुलिस ने मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन