{"_id":"64d4675d03625283f00740b5","slug":"271-immigration-companies-found-illegal-in-investigation-of-punjab-government-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में चल रही 271 इमीग्रेशन कंपनियां व संस्थाएं गैर कानूनी, स्पेशल चेकिंग मुहिम में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में चल रही 271 इमीग्रेशन कंपनियां व संस्थाएं गैर कानूनी, स्पेशल चेकिंग मुहिम में खुलासा
Thu, 10 Aug 2023 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:58 AM IST
सार
कुछ समय पहले कनाडा में पढ़ाई के लिए गए 750 के करीब विद्यार्थी उस समय दिक्कत में आ गए थे, जब उन्हें पता चला था कि भारत के ट्रैवल एजेंटों ने उनके साथ धोखा किया है। राज्य सरकार ने इस चीज से सबक लेते हुए ट्रैवल एजेंटों व इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ चेकिंग मुहिम के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
मंत्री कुलदीप धालीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में 750 स्टूडेंट्स के साथ हुई धोखाधड़ी के बाद पंजाब में गैर कानूनी तरीके से चल रहीं इमीग्रेशन कंपनियों, ट्रैवल एजेंट संस्थाओं व आइलेट्स कोचिंग सेंटरों पर सरकार ने शिकंजा कसा है। जांच में 271 संस्थाएं गैर कानूनी पाई गई हैं, जिनमें से 25 पर एफआईआर तक दर्ज हुई हैं। यह जानकारी एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा यह चेकिंग मुहिम हर हाल में दस सितंबर तक पूरी की जाएगी, जो संस्थाएं, एजेंसियां सही तरीके से यानी कानून और निर्धारित शर्तों के अंतर्गत काम करने की इच्छुक हैं, उनको निर्धारित शर्तें पूरी करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ प्रशासन का हाल: उच्च शिक्षित क्लर्क-स्टेनो को दे रहे सफाई कर्मियों का ग्रेड पे, तनाव में 650 कर्मी
विज्ञापन
कुछ समय पहले कनाडा में पढ़ाई के लिए गए 750 के करीब विद्यार्थी उस समय दिक्कत में आ गए थे, जब उन्हें पता चला था कि भारत के ट्रैवल एजेंटों ने उनके साथ धोखा किया है। राज्य सरकार ने इस चीज से सबक लेते हुए ट्रैवल एजेंटों व इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ चेकिंग मुहिम के आदेश दिए थे। इस काम की कमान जिला स्तर पर एसएसपी को सौंपी गई थी। इस दौरान संस्थाओं व कंपनियों के दस्तावेज जांचे गए।
अब तक 7179 ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों की जानकारी एकत्रित की गई है। इस चेकिंग के दौरान 271 संस्थाएं गैर कानूनी पाई गईं। एनआरआई मिलनी समागमों के दौरान प्राप्त कुल 609 शिकायतों में से 588 का निपटारा हो चुका है और बकाया 21 मामले कार्रवाई अधीन हैं। इस मौके पर एनआरआई मामले विभाग के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।