फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   27 mobiles thrown inside Patiala Jail, intoxicants also recovered, one arrested

Patiala Central Jail: पटियाला जेल के अंदर फेंके 27 मोबाइल, नशे की पुड़िया भी बरामद, एक गिरफ्तार, चार फरार

Sun, 18 Sep 2022 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Sep 2022 10:44 AM IST
सार

पटियाला जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने बताया कि आधी रात को बाहर से टावर नंबर 3-4 के बीच सात पैकेट, पुराना लंगर हाल साइड से 10 और बैरक नंबर 5-6 की पिछली साइड से सात पैकेट फेंके गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन
27 mobiles thrown inside Patiala Jail, intoxicants also recovered, one arrested
पटियाला जेल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला में केंद्रीय जेल के अंदर मोबाइल व नशा पहुंचाने के लिए अपराधियों ने शुक्रवार रात बाहर से 24 पैकेट फेंके। मौके से जेल मुलाजिमों ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया, जबकि चार भागने में कामयाब रहे। पैकेटों से 26 कीपैड मोबाइल फोन, एक स्मार्ट फोन, 95 ग्राम सुल्फा, एक सिम कार्ड, 42 डाटा केबल, दो अडाप्टर, एक सिगरेट की डिब्बी, 375 जर्दे की पुड़िया बरामद हुई है।
विज्ञापन


पटियाला जेल के सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने बताया कि आधी रात को बाहर से टावर नंबर 3-4 के बीच सात पैकेट, पुराना लंगर हाल साइड से 10 और बैरक नंबर 5-6 की पिछली साइड से सात पैकेट फेंके गए। यह देखते ही ड्यूटी पर तैनात जेल मुलाजिमों ने बाहर निकलकर मौके से एक आरोपी सुरजीत सिंह निवासी करतार कालोनी पटियाला को काबू कर लिया, जबकि उसके साथ चार साथी वाहन से भाग गए।
विज्ञापन

 
   मौके से पकड़ा आरोपी सुरजीत सिंह 12 बोर गैंग का मेंबर है। वह और उसके फरार साथी पटियाला जेल में बंद थे। शुक्रवार रात को वह अपने साथियों के साथ मोबाइल व नशे की जेल में सप्लाई करने आया था। उसके फरार साथी भी पहले जेल में बंद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जेल मुलाजिम की मिलीभगत है या नहीं, इस बारे में जांच चल रही है। यह पैकेट किन कैदियों के लिए फेंके गए थे, इस बारे में भी पड़ताल हो रही है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed