फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2.61 crores defrauded from businessman by selling villa

Chandigarh News: विला का सौदा कर कारोबारी से 2.61 करोड़ ठगे

Wed, 13 Aug 2025 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
2.61 crores defrauded from businessman by selling villa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। उत्तराखंड के आनंदवन इलाके में स्थित विला के फाउंडेशन का काम करने की एवज में दो आरोपियों ने शहर के कारोबारी से 2.61 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद वहां कोई काम नहीं किया। आरोपियों ने काम करने की एवज में एडवांस में पैसे लिए थे। इंडस्ट्रियल एरिया ए स्थित नाहर पोली फिल्म के कमल भाटिया ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। जांच के बाद थाना डिवीजन छह की पुलिस ने कमल भाटिया की शिकायत पर मनोज जोशी और ज्योति नारायण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

कमल भाटिया ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपियों ने उसके साथ उत्तराखंड के आनंदवन इलाके में विला का सौदा 6.25 करोड़ रुपये में किया था। आरोपियों ने 2.61 करोड़ रुपये बतौर एडवांस में ले लिए और कहा कि वे फाउंडेशन का काम करवा कर देंगे। आरोपियों ने पैसे लेने के बाद वहां कोई काम नहीं करवाया। जब आरोपियों से पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार कहने के बाद भी फाउंडेशन का काम नहीं हुआ तो उसने पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने न तो पैसे वापस किए और न ही काम किया। कमल भाटिया की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed