{"_id":"5df0fd048ebc3e87d30c525c","slug":"26-years-old-youth-dead-body-found-on-rail-track-in-haryana-s-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींदः शादी की खुशी में जमकर किया डांस, जिस दिन बनना था दूल्हा उसी दिन मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींदः शादी की खुशी में जमकर किया डांस, जिस दिन बनना था दूल्हा उसी दिन मिली लाश
Thu, 12 Dec 2019 12:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार जिले के कौथ कलां निवासी 26 वर्षीय अशोक अपनी शादी की खुशी में मंगलवार रातभर डीजे की धुन पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया और बुधवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। अशोक के घर में सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के चीख सुनाई देने लगी। बुधवार को ही अशोक की बारात जानी थी। लेकिन इससे पहले ही सारी खुशियां मामत में बदल गईं।
विज्ञापन
मंगलवार को कौथ कलां गांव में अशोक की शादी की खुशी में परिजन, रिश्तेदार व दोस्त दिनभर नाचते गाते रहे। शाम को घुड़चड़ी हुई। अशोक भी मंगलवार रात 12 बजे तक दोस्तों के साथ नाचता रहा। इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। सुबह चार बजे जीआरपी ने अशोक के मरने की खबर परिजनों को दी।
विज्ञापन
अशोक का शव बरसोला रेलवे लाइन पर कटी हालात में मिला। इसके बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। अशोक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि अशोक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। जीआरपी के एसआई मंगतराम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अशोक की शादी संदलाना गांव की युवती के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
घर का इकलौता बेटा था अशोक
अशोक इकलौता बेटा था। अशोक की मौत के बाद घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। अशोक के घर में शादी की तैयारियों के लिए पिछले एक महीने से खरीदारी चल रही थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार को घर में सभी के चेहरे पर खुशी थी। दोनों घरों में शादी समारोह की खुशी अचानक दुख में बदल गई।