फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26-year-old man dies due to alcohol overdose

Chandigarh News: शराब के नशे की ओवरडोज के कारण 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sun, 19 Mar 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
26-year-old man dies due to alcohol overdose
जीरकपुर। गांव छत में शराब के नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय अजय कुमार बुधवार को अपने दोस्तों के साथ शाम को शराब पीने के लिए गया था और रात करीब साढ़े 11 बजे जब घर लौटा तो खाना खाने के बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। इस कारण परिजनों ने उसे छत्त गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया था और वीरवार को शाम साढ़े 4 बजे उसकी मौत हो गई थी। अजय की मौत के बाद परिजनों ने उनके दोस्तों पर ज्यादा शराब पिलाकर मारने के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां शराब की ओवरडोज के कारण मौत होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मामले के संबंध में जांच अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि मृतक अजय कुमार के पिता कमलेश बैठा निवासी गांव बलगावां थाना पेपर चौक जिला मोतिहारी, बिहार हाल निवासी छत्त की शिकायत पर 174 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था और उसका तलाक हो चुका था। इसके बाद से वह शराब का सेवन ज्यादा करने लग गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed