{"_id":"5dfdbe848ebc3e88110a44fa","slug":"26-year-old-girl-niti-organs-saved-life-of-four-people-organ-donation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिनों पहले हुई सगाई, पर लड़की के साथ घट गई अनहोनी, लेकिन उसने चार की जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिनों पहले हुई सगाई, पर लड़की के साथ घट गई अनहोनी, लेकिन उसने चार की जान बचाई
Sat, 21 Dec 2019 01:19 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
अंगदान करने वाली लड़की नीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले सगाई हुई, लेकिन लड़की के साथ अनहोनी घट गई। उसने मां को खो दिया, लेकिन खुद दुनिया से जाते-जाते चार लोगों को जीवनदान दे गई। मामला चंडीगढ़ का है। 26 साल की नीति ने दुनिया से जाते हुए अपने अंगदान करके चार लोगों की जिंदगी में खुशियां बिखेरी हैं।
मृतका की इच्छा को पूरा किया, उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने पीजीआई में दोनों किडनी और कॉर्निया डोनेट करके। नीति की सोच और उसके परिजनों के जज्बे को देखकर पीजीआई रोटो के नोडल डॉ. विपिन कौशल का कहना है कि इस तरह अंगदान होने से वेटिंग लिस्ट में शामिल लोगों को नई जिदंगी मिल रही है।
ऊना जिले के थाना सदर के हेड कांस्टेबल राजीव ने अंगदान में अहम भूमिका निभाई। डॉ. कौशल ने बताया कि ऊना जिले में एक फरवरी 2019 को सड़क हादसे में ऐसी ही घटना हुई थी। उस दौरान भी हेड कांस्टेबल राजीव ने पीड़ित के परिजनों को अंगदान के लिए जागरूक किया था। इस बार की घटना में भी राजीव ने नीति के परिजनों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया।

नीति की शादी की तैयारी चल रही थी
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घंडावर गांव निवासी नीति 15 दिसंबर को अपनी मां परवीन कुमारी के साथ कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी वक्त एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। परवीन कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीति को बेहोशी की हालत में पीजीआई लाया गया। जहां दो दिनों तक इलाज के बाद 18 दिसंबर की रात को नीति को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।
नीति के पिता उमेश कुमार का कहना है कि कभी सोचा नहीं था कि जिस बेटी के हाथ पीले कर ससुराल विदा करने की तैयारी कर रहा था, उसे दुनिया से विदा करना पड़ेगा। कुछ दिनों पहले ही उसकी सगाई की थी। सब-कुछ अच्छा चल रहा था। एक झटके में पत्नी और बेटी साथ छोड़कर चली गई। नीति का बड़ा भाई इंडियन नेवी में है।