{"_id":"61afc71b986cc3753a14ad6f","slug":"26-electric-buses-included-in-ctu-s-fleet-chandigarh-news-pkl4353537161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू के बेड़े में 26 इलेक्ट्रिक बसें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीयू के बेड़े में 26 इलेक्ट्रिक बसें शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में अब 26 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 11 बसें तीन रूट पर चल रही हैं, जबकि 15 बसों का पंजीकरण होना बाकी है। इसके बाद इन्हें भी रूट पर उतार दिया जाएगा। 14 बसें इस महीने के आखिर तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी।
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 13 नवंबर को ई-बसों का उद्घाटन किया था। इसके बाद आईएसबीटी-43 से पीजीआई तक के लिए एक एक्सप्रेस रूट की शुरुआत की गई है। परिवहन विभाग का दावा है कि इस रूट पर हर 10 मिनट में बस मिलती है। इसके बाद आईएसबीटी-17 से खरड़ और पीजीआई से पंचकूला के लिए रूट शुरू किया गया है। पांच बसों की दूसरी खेप 24 नवंबर, पांच बसों की तीसरी खेप एक दिसंबर और पांच बसों की चौथी खेप दो दिसंबर को मिली है। इसके बाद कुल बसें 26 हो गई हैं। हालांकि, इन्हें अभी रूट पर नहीं उतारा गया है क्योंकि इनका पंजीकरण बाकी है।
परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह के अनुसार दिसंबर के आखिर तक बाकी बसें भी चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी, जिनका पहले टेस्ट लिया जाएगा और फिर इन्हें रूट पर उतार दिया जाएगा। इसके बाद अगले साल तक 40 और ई-बसें आ जाएंगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। चंडीगढ़ पहुंची इन बसों में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी।