फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26.6 mm of rain in May, minimum temperature reached 20 degrees

मई में 26.6 एमएम बरसा पानी, 20 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

Wed, 25 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
26.6 mm of rain in May, minimum temperature reached 20 degrees
सेक्टर-28 में बारिश के दौरान जाते वाहन चालक। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मंगलवार मई महीने में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले भीषण गर्मी झेल रहे शहरवासियों को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में शहर में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि मई महीने में अब तक कुल 26.6 एमएम पानी बरसा है जो पिछले वर्षों के मुकाबले कम है।
विज्ञापन

सोमवार रात और मंगलवार को शहर में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। दिन में कई बार रुक-रुक बारिश हुई, जिससे पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। शाम को हल्की धूप निकली। इसका असर ये हुआ कि मंगलवार को दिन के अधिकतम तापमान में 8.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव का शहरवासी खूब आनंद उठा रहे हैं। मंगलवार शाम के समय सुखना लेक पर भारी भीड़ जुटी और लोग सैर करते नजर आए। ठंडा मौसम होने की वजह से सेक्टर-17 के प्लाजा में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पंचकूला में 28.9 डिग्री और मोहाली में तापमान 29.3 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को ट्राइसिटी में मौसम साफ रहेगा लेकिन ठंडक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई महीने में बारिश
वर्ष वर्षा (एमएम)
2022 26.6
2021 58.8
2020 71
मई महीने में कब-कब सबसे कम रहा तापमान
वर्ष तापमान
2022 29.6
2021 27.4
2020 27.7
2019 34.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed