फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 lakh students in government schools of Haryana will take offline assessment test 

हरियाणा: 25 लाख विद्यार्थियों की 13 दिसंबर से होगी मूल्यांकन परीक्षा, सीलबंद लिफाफे में पहुंचेगी प्रश्न-उत्तर पुस्तिका 

Tue, 30 Nov 2021 12:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 12:16 AM IST
सार

प्रश्न-उत्तर पुस्तिका की छपवाई करने वाली फर्म को गुणवत्ता व गोपनीयता का प्रमाण पत्र डीईओ, डीईईओ को देना होगा।

विज्ञापन
25 lakh students in government schools of Haryana will take offline assessment test 
मूल्यांकन परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोविड की दो लहरों के बाद पहली बार हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 25 लाख विद्यार्थी ऑफलाइन मूल्यांकन परीक्षा देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की यह परीक्षा संयुक्त रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। डीईओ, डीईईओ को शिक्षा निदेशालय सीलबंद लिफाफे में प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं को भेजेगा। वे इन्हें छपवाकर स्कूलों को भिजवाएंगे।

विज्ञापन


निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी डीईओ, डीईईओ को मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। भाषाई प्रश्नों को छोड़कर प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। प्रश्न पत्रों की छपवाई के लिए प्रति जिला पांच लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी। स्कूल मुखिया को सीलबंद लिफाफे में ही प्रश्न-उत्तर पुस्तिका लेनी होगी। इसे वे अपनी अलमारी में सुरक्षित रखेंगे और परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले ही बच्चों को मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन


प्रश्न-उत्तर पुस्तिका की छपवाई करने वाली फर्म को गुणवत्ता व गोपनीयता का प्रमाण पत्र डीईओ, डीईईओ को देना होगा। छपवाई से पहले अधिकारी स्कूल वार बच्चों की संख्या की उपयुक्त जानकारी रखें और एमआईएस से डाटा का मिलान अवश्य करें। ताजा विद्यार्थी संख्या स्कूलों से मंगवा ली जाए। साथ ही स्कूलों में हर विषय के पेपर की तीन-चार प्रतियां अधिक भेजें। आरोही मॉडल, अंग्रेजी माध्यम व सस्ंकृति मॉडल स्कूलों के अलावा अन्य सभी विद्यार्थियों को मद्देनजर रखते हुए अंग्रेजी व हिंदी की प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं की सही संख्या मुद्रक-प्रकाशक को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को कॉपी में नोट करवानी होगी डेटशीट 
शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूल प्रभारियों व विषय शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को डेटशीट कॉपी में नोट करवाएं। इस पर उन्हें अभिभावकों से हस्ताक्षर करवाकर लाने होंगे। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों का हिस्सा लेना अनिवार्य है। स्कूल इसमें कोई कोताही न बरतें। परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम को शिक्षक-अभिभावक बैठक में अवश्य प्रस्तुत किया जाए। वैकल्पिक विषयों के प्रश्न पत्र स्कूल मुखिया को अपने स्तर पर तैयार करवाने होंगे। शिक्षा निदेशालय की डेटशीट मॉडल संस्कृति स्कूलों के दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों पर ही लागू होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed