फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 lakh rupees will be given to the youth who get the patent of startup in Haryana

Haryana: स्टार्टअप का पेटेंट करवाने वाले युवाओं को मिलेंगे 25 लाख, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी

Fri, 04 Aug 2023 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 08:26 PM IST
सार

लीज रेंटल सब्सिडी समेत छह योजनाओं को धरातल पर लाने की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने करीब एक साल पहले हरियाणा स्टेट स्टार्टअप पॉलिसी 2022 बनाई थी, जिसके तहत राज्य के युवाओं को प्रदेश में कम से कम पांच हजार नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
25 lakh rupees will be given to the youth who get the patent of startup in Haryana
स्टार्टअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में उन हुनरमंद युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो अपने स्टार्टअप को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट करवा लेंगे। उन्हें स्टार्ट अप पेटेंट पर 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदेश सरकार देगी। इससे युवा उद्यमी बनने के लिए प्रेरित होंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। युवा वैज्ञानिकों, युवा उद्यमियों सहित उन तकनीकी दक्षता वाले विद्यार्थियों को इस योजना से लाभ मिल सकता है, जो पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्टार्ट अप को पेटेंट करवा लेते हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकार की इस योजना की जानकारी स्टार्ट अप से संबंधित छह योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई बैठक में दी। सरकार की इस योजना से उन युवाओं को काफी राहत मिलेगी, जो हुनर होने के बावजूद फंड के अभाव में काम शुरू नहीं कर पाते।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने करीब एक साल पहले हरियाणा स्टेट स्टार्टअप पॉलिसी 2022 बनाई थी, जिसके तहत राज्य के युवाओं को प्रदेश में कम से कम पांच हजार नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जहां हरियाणा के युवाओं को उद्यमी बनने का मौका मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। प्रदेश में स्टूडेंट एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं के साथ उद्योगों का कोलेबोरेशन किया जा रहा है।


चौटाला ने कहा कि हरियाणा स्टेट स्टार्टअप पॉलिसी 2022 में छह नई योजनाएं अमल में लाई जा रही हैं, जिनमें राज्य में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को कई फिस्कल इन्सेन्टिव्स दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेटेंट कॉस्ट रेम्ब्रसमेंट स्कीम, लीज रेंटल सब्सिडी स्कीम, नेट एसजीएसटी रेम्ब्रसमेंट, असिस्टेंस इन एक्सीलेरशन प्रोग्राम्स स्कीम, क्लॉउड स्टोरेज रेम्ब्रसमेंट स्कीम, सीड फंड स्कीम को जल्द ही लागू कर दिया जाएगा, ताकि राज्य में स्टार्टअप के प्रति युवाओं में और अधिक उत्साह बने और वे उद्यमी बनकर देश एवं प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में भागीदार बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed