फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   25 candidates voted; SAD left the field

Chandigarh News: 25 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल<bha>;</bha> शिअद ने छोड़ा मैदान

Wed, 15 May 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
25 candidates voted; SAD left the field
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संसदीय सीट पर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इस बार कुल 25 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इनमें कांग्रेस और बसपा के दो कवरिंग कैंडिडेट भी शामिल हैं। खास बात यह है कि अकाली दल ने मैदान छोड़ दिया है। हरदीप सिंह बुटरेला के पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद शिअद ने दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारा। अब मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन और कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी के बीच है। इन्हें बसपा प्रत्याशी डॉ. रितु सिंह चुनौती देने का दम भर रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा से अलग होने के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पहली बार चंडीगढ़ संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। पार्टी ने पार्षद हरदीप सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था लेकिन नामांकन से कुछ दिन ही पहले उन्होंने अकाली दल की प्रदेश कमेटी से इस्तीफा दे दिया और टिकट भी लौटा दिया। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अब वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनीष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि हरदीप के मैदान छोड़ने के बाद शिरोमणि अकाली दल किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नामांकन के आखिरी दिन तक पार्टी की तरफ से किसी को टिकट नहीं दिया गया और अब नामांकन की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। इस बार चुनाव के लिए चंडीगढ़ संसदीय सीट पर कुल 25 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। पिछले चुनाव में कुल 45 नामांकन भरे गए थे। नामांकन वापसी के दिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था और स्क्रूटनी के दौरान पांच उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया था लेकिन इस बार उसके आधे ही नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन


आज नामांकन की स्क्रूटनी, 17 मई तक वापस ले सकेंगे नाम : शहर में नामांकन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई। सबसे पहले आजाद उम्मीदवार प्रताप सिंह राणा और शकील मोहम्मद ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद 10 मई को भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन और 13 मई को बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉ. रितु सिंह ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा नामांकन अंतिम दिन 14 मई (मंगलवार) को हुए। मंगलवार को कुल 18 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिसमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मनीष तिवारी समेत अन्य शामिल रहे। अब कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। 15 मई को नामांकनों की स्क्रूटनी होगी। जिनके दस्तावेजों में कमी पाई जाएगी, उन्हें रद्द किया जा सकता है। इसके बाद 17 मई तक सभी उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा कि अगर वह चाहे तो नामांकन वापस ले सकते हैं। एक जून को शहर में मतदान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया है नामांकन : प्रताप सिंह राणा, शकील मोहम्मद, पुष्पेंद्र सिंह, संजय टंडन, सुनील थमन, प्यार चंद, डॉ. रितु सिंह, राज प्रिंस सिंह, राजिंदर कौर, विवेक शर्मा, मनीष तिवारी, विनोद कुमार, कुलदीप राय, किशोर कुमार, दीपांशु शर्मा, रनप्रीत सिंह, रविकांत मुनी, लखवीर सिंह, सतनाम सिंह, अमित शर्मा, सुनील कुमार, बलजीत सिंह, प्रेमपाल, नवतेज सिंह और राजेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed