फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 Hours Water Supply in Chandigarh by Nagar Nigam, Water Crisis

चंडीगढ़वासियों के लिए गुड न्यूज, अब 24 घंटे मिलेगा...पर दो दिन लो प्रेशर से आएगा पानी

Sun, 03 Feb 2019 10:48 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Feb 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
24 Hours Water Supply in Chandigarh by Nagar Nigam, Water Crisis
24 घंटे पानी
चंडीगढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, दरअसल अब लोगों को 24 घंटे पानी मिलेगा। वहीं इस व्यवस्था से पहले दो दिन लो प्रेशर से पानी आएगा। दरअसल, कजौली से 29 एमजीडी पानी लाने के लिए मेयर राजेश कालिया और पूर्व मेयर अरुण सूद ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को दोनों के नेतृत्व में कई पार्षदों और अधिकारियों का एक दल कजौली वाटर वर्क्स पहुंचा और काम का जायजा लिया। करीब पांच से चार घंटे अधिकारी रुके और बारीकी से सभी कार्यों की समीक्षा ली। इस दौरान तय किया गया कि 29 एमजीडी पानी के लिए जो तारीख तय की गई थी, उसे दो दिन और बढ़ा दिया जाए।
विज्ञापन


बताया गया कि बीच में बारिश व अन्य कारणों की वजह से कुछ रुकावट आ गई थी, इसलिए दो दिन का और समय बढ़ाया गया है। मौके पर निर्देश दिए गए हैं कि अब 24 घंटे काम चलेगा। पहले सिर्फ दिन के वक्त ही काम होता था, लेकिन शनिवार रात से वहां पर फ्लड लाइटे लगवाई गई हैं, ताकि अब रात में भी काम हो किया जा सके। इसके अलावा अतिरिक्त मैन पावर लगाने के निर्देश दिए। 12 फरवरी को पहले ट्रायल होगा और उसके बाद इसका अधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया जाएगा। कजौली से चंडीगढ़ को 29 एमजीडी पानी आना है। इस पानी की सप्लाई शुरू होने और लीकेज पाइप के बदलने से शहर को 24 घंटे पानी मिलेगा। कजौली वाटर वर्क्स का दौरा करने गए लोगों में सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, पार्षद रविकांत शर्मा, जगतार सिंह, शक्ति प्रकाश देवशाली, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एनपी शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन


बीच में दो दिन लो प्रेशर से आएगा पानी
बताया गया है कि सात या आठ फरवरी को पानी का लो प्रेशर हो सकता है। उसकी वजह यह है कि वहां पर बने टैंक से पानी निकाला जाएगा। उसके बाद मशीनों से जमा रेत को निकाला जाएगा। उसके बाद आधा पानी भरा जाएगा। करीब 24 से 36 घंटे पानी की सप्लाई धीमी हो जाएगी। जब पूरा पानी भर जाएगा तो उससे लो प्रेशर की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। चार दिन और काम चलेगा और सबकुछ ठीक रहा तो 12 फरवरी से पानी का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर दो दिन बाद होगी समीक्षा
दौरा करने के गए दल ने पाया कि इस कार्य की हर दो दिन बाद समीक्षा जरूरी है। तभी तय वक्त पर काम हो सकेगा। पूर्व मेयर अरुण सूद ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान 29 एमजीडी के पानी लाने के कार्य पर फोकस किया गया है। उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली से 300 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए। साथ ही पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ बैठकर एनओसी व अन्य संबंधी कार्य तेजी से कराए। उनका कहना है कि शहर में अभी 58 एमजीडी पानी अभी कजौली से आ रहा है। 20 एमजीडी पानी ट्यूबवेलो से और 12 फरवरी से 29 एमजीडी पानी और आने लगेगा। शहर को कुल 107 एमजीडी पानी मिलेगा, जो शहर की डिमांड भी है। हालांकि इस दौरान कुछ पाइपें भी बदलनी होंगी, तभी पूरा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed