{"_id":"65d7b66733a8df7ece081f17","slug":"24-hours-service-to-the-public-20-thousand-liters-of-free-water-will-also-be-available-kuldeep-kumar-chandigarh-news-c-16-pkl1043-358906-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे जनता की सेवा, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी भी मिलेगा : कुलदीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे जनता की सेवा, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी भी मिलेगा : कुलदीप कुमार
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव की चर्चा देशभर में है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया है। उन्होंने अब तक पद ग्रहण नहीं किया है लेकिन कुलदीप कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुलदीप कुमार ने अमर उजाला ने खास बातचीत की और कार्यकाल के लिए तय की प्राथमिकता और चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। भाजपा ने दो साल से वार्ड और सब-कमेटियों का गठन नहीं किया वह मार्च के दूसरे हफ्ते तक कमेटियों का गठन कर देंगे। कहा कि चंडीगढ़ को फिर से नंबर-1 बनाया जाएगा और आप ने शहर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का जो वादा किया था, उसे पूरा करेंगे। पढ़िए उनसे बातचीत के प्रमुख अंश...
सवालः मेयर बनने के बाद शहर के लिए क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?
जवाबः भाजपा की वजह से चंडीगढ़ से सिटी ब्यूटीफुल का दर्ज छिन गया है। हम सभी मिलकर उसे दोबारा दिलाएंगे। सफाई में नंबर-1 बनाएंगे। मैं डड्डूमाजरा में डंपिंग ग्राउंड के बेहद पास रहता हूं। मुझे सारी तकलीफें पता हैं। डंपिंग ग्राउंड का 70 फीसदी काम हो चुका है। बाकी भी जल्द खत्म कराएंगे और प्लांट ऐसा लगेगा, जिससे कालोनीवासियों को परेशानी न हो। मैं मेयर होने के नाते शहरवासियों से अपील करूंगा कि वह सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करें। इससे रैंकिंग भी बढ़ेगी और शहर जीरो वेस्ट सिटी बनेगा।
सवालः चुनाव प्रक्रिया के दौरान जो कुछ हुआ। सदन कैसे चलेगा?
जवाबः सदन शांतिपूर्ण तरीके से ही चलेगा। भाजपा ने जो धांधली की, उसे पूरा देश देख चुका है। अब उसमें कुछ बाकी नहीं रह गया है। अब शहर के विकास के लिए काम करने का समय है। भाजपा में इतनी इंसानियत तो बची ही होगी कि वह शहर के विकास कार्यों को रोकने की कोशिश नहीं करेंगे। मैं सदन में सभी को साथ लेकर चलूंगा और सभी वार्ड के विकास कार्य एक समान भावना के साथ पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
सवालः आम आदमी पार्टी सब-कमेटियों के गठन की मांग करती रही। अब वो जिम्मा आप पर है। कैसे पूरा करेंगे?
जवाबः भाजपा ने साजिशन दो साल में सब-कमेटियों और वार्ड कमेटियों का गठन नहीं किया। हम लगातार इसकी मांग करते रहे। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि मेयर बनने के बाद से ही सब-कमेटियों पर काम शुरू हो जाए। मेरी कोशिश है कि मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में सब-कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। इसमें सभी पार्टियों को समान जगह दी जाएगी।
सवालः निगम चुनाव में आप ने कई वादे किए थे। उसे कैसे पूरा करेंगे?
जवाबः 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने के वादे पर हम कायम है और मेयर बनने के बाद जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाएगा। सदन में एजेंडा पास कर प्रशासन को भेजेंगे और प्रशासन से भी पास कराएंगे। कई अन्य जनसुविधाएं भी मुफ्त करेंगे ताकि महंगाई के इस दौर में जनता को कुछ राहत मिल सके। मैं 24 घंटे काम करने के लिए तैयार हूं और जनता के लिए उपलब्ध भी रहूंगा। मुझे भाषण देना नहीं आता लेकिन काम करना जानता हूं। सेवा करने के मकसद से मेयर की कुर्सी संभालूंगा।
सवालः आप के तीन पार्षद साथ छोड़ गए। उनसे बातचीत हुई?
जवाबः मेरी दो बहनें नेहा व पूनम और बड़े भाई गुरचरनजीत काला ने पार्टी छोड़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह दोबारा पार्टी में आ जाएंगे क्योंकि आम आदमी पार्टी ही उनका घर है। मेरी अभी उनसे बातचीत नहीं हुई है लेकिन मुझे लगता है हम उन्हें मना लेंगे। उन्हें भी पता कि आप ही भविष्य है। अगर कोई नाराजगी है तो उसे दूर करेंगे।