फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 hours electricity supply in 100 more villages of haryana from Haryana Day

हरियाणा दिवस पर सौगात: इन 100 गांवों में भी 24 घंटे होगी बिजली आपूर्ति, देखिए पूरी लिस्ट, योजना के दायरे में आए 5487 गांव

Sat, 30 Oct 2021 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 10:59 PM IST
सार

हरियाणा के गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराने की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना 2015 से शुरू हुई थी। इस योजना में चरणबद्ध तरीके से गांवों को जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
24 hours electricity supply in 100 more villages of haryana from Haryana Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार हरियाणा दिवस (1 नवंबर) से प्रदेश के 100 और गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करेगी। इसके साथ ही म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में 5487 गांव शामिल हो जाएंगे। शेष गांवों को भी जल्दी योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से इस योजना की शुरुआत की थी। हरियाणा दिवस से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम  (यूएचबीवीएन) के 67 गांव योजना में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें सोनीपत जिले के 33 गांव हरसाना खुर्द, हरसाना मालचा, सेरसा, खटकड़, साफियाबाद, सबोली, नंगल, पातला, रायपुर, शाहपुर तुर्क, किशोरा, कमाशपुर, भूरी, राजपुर, कामी, देबरू, कुराड़, सरधाना, बाली, नयाबांस, अहीर माजरा, गंगाणा, राणा खेड़ी, सिवानामल, नूरांखेड़ा, कोहला, ईशापुर खेड़ी, लाठ, जौली, बिढाल, ठसका, अहुलाना, मोहाना, पानीपत जिले के 9 गांव-डिकाडला, गड़ी केवल, उझा, जलपाड़, धनशौली, उरलाना खुर्द, दरियापुर और जीतगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोहतक जिले के 10 गांव गढ़ी खेड़ी, ताजा माजरा, गिरावड़, सिंगपुरा खर्द, बहुजमालपुर, सांपल, बसाना, मुरादपुर टेकना, निरोठी, खुरामपुर, झज्जर जिले के 14 गांव मातनहेल, मोहनबाड़ी, झांसवा, झाड़ली, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, चेड़ा, दरियापुर, लागरपुर, अमादलपुर, बिलौचपुरा, शाहजहांपुर, कुंजिया और भिंडावास व कैथल जिले का 1 गांव नंदसिंह वाला शामिल है।


यह भी पढ़ें : सोनीपत: सीएम फ्लाइंग ने राई की फैक्टरी में मारा छापा, 35 क्विंटल खराब रसगुल्ले नष्ट करवाए


 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन ) के 33 गांव योजना में शामिल किए गए  हैं। इनमें जिला चरखी दादरी के 6 गांव जगराम बास, हुई, डालावास, मांडी केहर, फतेहगढ़ और सेहुवास, भिवानी जिले के 16 गांव कैरू, आसलवास दूबिया, आसलवास मरेटा, लहलाना, भाखड़ा, हरिपुर, गोलपुरा, ढाणी शंकर, चैनपुरा, शेरपुरा, मोईला, घड़वा, कलौंद, गुड़ा, बख्तावरपुरा, खरकारी व महेंद्रगढ़ जिले के 11 गांव बेवल, झिंगवान, खैराणा, मुंडिया खेड़ा, मुडैन, करीरा, कोटिया, बुचावास, अघियार, पाथेड़ा और कैमला शामिल हैं।

इससे पहले प्रदेश के 5387 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही थी। रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 77 प्रतिशत से अधिक गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है। 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed