{"_id":"657474060c4a754542028e99","slug":"23-teachers-absent-in-board-exam-charge-sheet-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-302242-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बोर्ड परीक्षा में गैर हाजिर रहे 23 शिक्षक चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बोर्ड परीक्षा में गैर हाजिर रहे 23 शिक्षक चार्जशीट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगने के बावजूद गैर हाजिर रहने वाले 23 शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने चार्जशीट किया है। नौ जिलों के इन शिक्षकों पर 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। साथ ही 27 दिसंबर को व्यक्तिगत तौर पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले विभाग ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का सही जवाब नहीं मिलने के बाद विभाग ने रूल-7 के तहत ये कार्रवाई की है। चार्जशीट में एसीपी नहीं लगने से लेकर पदोन्नति तक रोकी जा सकती है।
शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के निर्देश पर विभाग की ओर से जिन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें झज्जर से देवेंद्र सिंह, रोहतक से संदीप कुमार, भिवानी से राजीव कुमार, जितेंद्र दांगी, राजेश कुमार, गुरुग्राम से आनंद कुमार, गुरेंद्र, करनाल से नरेश कुमार, कुरुक्षेत्र से ईश्वर सिंह, रोहतक से राय सिंह, हिसार से विनोद कुमार, फतेहाबाद से कुनाल, हिसार से मोहिंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, भिवानी से मुकेश कुमार, सिरसा से मनोज कुमार, हिसार से राम मेहर के नाम शामिल हैं।