फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 IAS and two IPS officers Transferred in Haryana

हरियाणा में 23 आईएएस का तबादला, सीएमओ के दो अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 22 Jan 2020 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
23 IAS and two IPS officers Transferred in Haryana
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार शाम दो आईपीएस सहित 23 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। सीएमओ में तैनात आईपीएस ओपी सिंह को खेल एवं युवा मामले विभाग का प्रधान सचिव भी लगाया गया है। अभी आईएएस आनंद मोहन शरण यह कार्य देख रहे थे। सीएम के एडीसी रजनीश गर्ग हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। 

विज्ञापन


अब तक परियोजना निदेशक का जिम्मा आईएएस राकेश गुप्ता के पास था। सरकार ने डीसी सिरसा अशोक गर्ग को बदल दिया है। उनकी जगह आरसी बिढान डीसी लगाए गए हैं। आईएएस सिद्घि नाथ राय अब शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगे। वी उमाशंकर अब मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के अलावा सीईओ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण व सिटिजन रिसोर्स सूचना विभाग के प्रधान सचिव का काम देखेंगे। 
विज्ञापन


अशोक गर्ग अब निदेशक चकबंदी और ग्रामीण विकास का कार्यभार संभालेंगे। आईएएस प्रभजोत सिंह को मिशन निदेशक एनएचएम लगाया गया गया है, जबकि एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल को सौंपा है। राकेश गुप्ता सीएम सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व स्किल डवलपमेंट व रोजगार विभाग के महानिदेशक लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज यादव नए श्रमायुक्त होंगे। विजय सिंह दहिया को कृषि निदेशक लगाया गया है। अजीत बाला जोशी उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा निदेशक का जिम्मा संभालेंगे। वजीर सिंह गोयत को अभिलेखागार विभाग का सचिव लगाया गया है। ए श्रीनिवास डेयरी विकास फेडरेशन के प्रबंध निदेशक होंगे। शेखर विद्यार्थी आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त लगाए गए हैं।

संजीव वर्मा को विशेष सचिव वित्त विभाग का जिम्मा दिया गया है। अनीता यादव अब सीईओ खादी व ग्रामोद्योग का कामकाज देखेंगी। हरदीप सिंह को निदेशक पर्यावरण व विशेष सचिव पशुपालन विभाग लगाया है। चंद्रशेखर खरे निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग होंगे।  

इन आईएएस को मिला अतिरिक्त कार्यभार

  • धीरा खंडेलवाल महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव भी होंगी।
  • अनुराग रस्तोगी हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे।
  • विजयेंद्र कुमार को कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव भी लगाया गया है।
  •  नितिन कुमार यादव आपूर्ति एवं निपटान विभाग के निदेशक का कामकाम भी देखेंगे।
  • गरिमा मित्तल को एसीईओ फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन विकस प्राधिकरण का भी जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed