फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 teams raided 376 places and caught electricity theft

Chandigarh News: 22 टीमों ने 376 जगहों पर छापे डाल 158 जगह बिजली चोरी पकड़ी

Mon, 15 Jan 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
22 teams raided 376 places and caught electricity theft
हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो और हरियाणा पावर यूटिलिटी की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बिजली चोरों के खिलाफ हरियाणा सरकार ने शनिवार को पूरे राज्य में एक बड़ा अभियान चलाया। हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो और हरियाणा पावर यूटिलिटी की संयुक्त टीम ने कुल 376 स्थानों पर छापे डाले। जांच के दौरान व्यावसायिक और घरों के कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें 158 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार कर उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूला जाएगा।
हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के एडीजीपी एएस चावला ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत शनिवार को 22 टीमें गठित कर पूरे राज्य में अलग-अलग स्थानों पर छापे डाले गए। इनमें हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के 500 पुलिसकर्मी और हरियाणा पावर यूटिलिटी के 70 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के तहत 376 बिजली के कनेक्शन/ परिसर चेक किए गए। इसमें 158 मामले चोरी के पकड़े गए। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से बिजली चोरों को स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वह बिजली चोरी न करें और जो लोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में हर महीने औसतन 22 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी होती है। साल में 82 हजार से अधिक बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं। हालांकि चोरों के खिलाफ कार्रवाई से लाइनलॉस को 36 फीसदी से 14 फीसदी तक लाने में हरियाणा कामयाब रहा है।
विज्ञापन


ये मामले आए सामने
चावला ने बताया कि तीन औद्योगिक इकाइयों में 34.81 किलोवाट, 55 नॉन डोमेस्टिक श्रेणी में 269.19 किलोवाट, 66 डोमेस्टिक श्रेणी में 197.19 किलोवाट और दो कृषि श्रेणी में 9.02 किलोवाट की सीधे बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसके साथ ही तीन कनेक्शन रीसेल ऑफ पावर, 8 कनेक्शन श्रेणी बदलने और 21 कनेक्शन तय सीमा से ज्यादा लोड का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed