फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   22 infected in Chandigarh on Saturday, now 170 positive patients

बापूधाम में फूटा कोरोना बम, मिले 20 पॉजिटव मरीज

Sun, 10 May 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
22 infected in Chandigarh on Saturday, now 170 positive patients
चंडीगढ़। बापूधाम में शनिवार को कोरोना बम फटा। एक दिन में यहां सर्वाधिक 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने और एक बुजुर्ग की मौत से सनसनी फैल गई। यह अब तक बापूधाम में पॉजिटिव मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, कोरोना से बीते बुधवार को मरने वाले लावारिस युवक की पहचान हल्लोमाजारा निवासी के रूप में हुई है। इसके चंडीगढ़ में शनिवार को कुल 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जो अब तक एक दिन में मिले पॉजिटिव मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन

शनिवार को 22 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इनमें अकेले बापूधाम के 107 मरीज हैं। बापूधाम में शनिवार सुबह आठ बजे 10 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जबकि शाम चार बजे पांच और फिर शाम पांच बजे पांच और कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई। वहीं, देर रात 62 वर्षीय कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत के मामले में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उधर, बीते बुधवार को जीएमएसएच-16 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कोरोना संदिग्ध की मौत के मामले में लावारिस युवक की पहचान भी हो गई है। 35 वर्षीय मृतक हल्लोमाजरा का रहने वाला था।
विज्ञापन

शनिवार को बापूधाम में जिन 21 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उनमें 40 वर्षीय पुरुष, 23 और 33 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय महिला, चार माह की बच्ची, दो साल का बच्चा, 26 वर्षीय युवक, छह साल का बच्चा, 29 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय बुजुर्ग, 15 साल की नाबालिग, 42 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय महिला, छह वर्षीय बच्ची, 36 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय पुरुष और 62 वर्षीय बुजुर्ग (मृतक) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक ही परिवार के 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
बापूधाम कॉलोनी में शनिवार को जिन 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक ही परिवार के 8 लोग शामिल हैं। मकान नंबर-64 में रहने वाली 54 वर्षीय महिला , चार महीने की बच्ची, दो साल का बच्चा, 31 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, छह साल की बच्ची, 29 वर्षीय महिला और 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की चेन से किस कदर फैल रही है, यह इस एक परिवार पता चलता है।

शहर में कोरोना से अब तीन मौतें
शहर में कोरोना वायरस से शनिवार को तीसरी मौत दर्ज की गई। हल्लोमाजरा के जिस 35 वर्षीय युवक की बीते 6 मई को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशयिल्टी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) में कोरोना से मौत हो गई थी। उस युवक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी युवक के रूप में हुई है। वहीं, शनिवार को ही बापूधाम के एक 62 वर्षीय कोरोना के संदिग्ध मरीज की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई। इसके साथ ही शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। इससे पहले सेक्टर-18 में 83 साल की बुजुर्ग की कोरोना से पंचकूला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। इनके अलावा बापूधाम के एक 45 साल के संदिग्ध मरीज की दो दिन पहले जीएमएसएच में मौत हो चुकी है। उसकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed