फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2101 students got admission in 11th special counseling

11वीं की स्पेशल काउंसलिंग में 2101 छात्रों को मिला दाखिला

Fri, 21 Oct 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
2101 students got admission in 11th special counseling
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में 11वीं दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने स्पेशल ऑनलाइन ड्राइव चलाई है। इसके तहत सरकारी स्कूलों से ही दसवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को दाखिले का मौका दिया गया। वीरवार को स्पेशल ड्राइव में दाखिले के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका था। इस दौरान विभाग के पास 2101 छात्रों का दाखिले के लिए आवेदन मिला। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों से पास सभी विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए 42 सरकारी स्कूलों में सीटें बढ़ाई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि स्पेशल ड्राइव सिर्फ सरकारी स्कूल से पढ़े हुए छात्रों को दाखिले का एक मौका देने के लिए थी। अन्य छात्रों के लिए विभाग की ओर से पहले ही पहली और दूसरी काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इस बार विभाग ने 13535 सीटों पर 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया आयोजित करवाई थी। इसके लिए कुल 20639 आवेदन आए थे। पहली और दूसरी काउंसलिंग के बाद विभाग ने कुछ सीटें बढ़ाकर 13732 उम्मीदवारों को 42 सरकारी स्कूलों में दाखिला दिया था। सरकारी स्कूलों के बच्चों को दाखिला देने के बावजूद निजी स्कूलों और बाहरी क्षेत्रों से शहर के सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 4700 छात्र रह जाएंगे
विज्ञापन

दसवीं से 11वीं में 220 सीटें ही ज्यादा
सरकारी स्कूलों में सत्र 2021-22 में दसवीं में 13512 छात्रों को दाखिला दिया गया था जबकि ग्यारहवीं में दाखिले के लिए विभाग की ओर से सिर्फ 220 सीटें अधिक 13732 के लिए दाखिला प्रक्रिया करवाई गई। जबकि 11वीं में शहर के सभी स्कूलों के बच्चों के साथ पूरे देश से चंडीगढ़ में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते हैं इसलिए 11वीं में विभाग को 20 हजार से अधिक आवेदन मिलते हैं। शहर के कॉलेजों में 85 प्रतिशत कोटा चंडीगढ़ से पढ़े हुए छात्रों का है इसलिए छात्र चंडीगढ़ से 11वीं और 12वीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सालों में सरकारी स्कूलों में आदेवनकर्ताओं का बढ़ा है ग्राफ
वर्ष : सीट : आवेदनकर्ता
1. 2018 : 12815 : 16094
2. 2019 : 12815 : 17287
3. 2020 : 12815 : 16064
4. 2021 : 12815 : 18953
5. 2022 : 13732 : 20639
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed