{"_id":"600c8ed48ebc3e30d1035ffe","slug":"21-successful-women-struggles-written-in-book-chandigarh-news-pkl4016812104","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 कामयाब महिलाओं की प्रेरणादायी जीवन संघर्ष को किताब के जरिए किया बयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 कामयाब महिलाओं की प्रेरणादायी जीवन संघर्ष को किताब के जरिए किया बयां
विज्ञापन
चंडीगढ़। विभिन्न राज्यों की 21 कामयाब महिलाओं के प्रेरणादायी जीवन संघर्ष को किताब के रूप में शहर की तीन महिलाएं ऋतु सिंगल, गुरमिलन और जसप्रीत ने किताब के रूप में समाज के सामने रखा है। शनिवार को प्रेस क्लब में ‘द ब्रेवस्ट वीमेल’ किताब का विमोचन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ऋतु सिंगल ने बताया कि महिलाओं को कामयाब और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाएं ही प्रेरित कर सकती है। इसी को ध्यान में रखकर देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में कामयाब महिलाओं की एक सूची बनाई और उन्हें किताब में शामिल किया। इसमें सबसे ज्यादा प्रेरणादायक दास्तां 74 वर्षीय महिला लिवलीन काहलों की है। वे इस आयु में भी ट्रेवलिंग के जुनून को अब तक जिंदा रखे हुए हैं। वे मुंबई के सरकारी स्कूल में भूगोल की टीचर थी। 20 साल पहले रिटायर होने के बाद अकेले ही पूरा यूरोप, कनाडा, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, अफ्रीका सहित भारत की यात्रा की। उन्होंने बताया कि उनका पसंदीदा विषय भूगोल है। इसलिए वे यात्रा के दौरान मिलने वाले लोगों को पहाड़ व नदियों के बारे में विस्तार से बात करती हैं। लिवलीन ने बताया कि वे एक बार चीन की तरफ हिमालय की चोटी पर भी जाना चाहती हैं। प्रेस क्लब में नृत्यांगना शोभा कौसर, 74 वर्षीय ट्रेवलर लिवलीन काहलों और उद्यमी मंजू जैन ने किताब का विमोचन किया।
इन महिलाओं की कहानियों को किया किताब में शामिल
प्राचीन कला केंद्र की सह संस्थापक शोभा कौसर, आईएएस और लेखिका सुमिता मिश्रा, नीडलडस्ट की संस्थापिका शीरीन मान संघा, केयर मोंगर्स इंडिया की संस्थापिका माहिता नागराज, इम्पैक्ट गुरु डॉट कॉम की संस्थापिका खुशबू जैन, कर्ली टेल्स की संस्थापिका कामिया जानी, 74 वर्षीय ट्रैवलर लिवलीन कौर, उद्यमी मंजू जैन, रगलान इन्फ्रास्ट्रक्चर की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु सिंगल, रेसिपी ढाबा की संस्थापिका रक्षिता द्विवेदी, रंगभूमि की संस्थापिका चेतना, कवयित्री सृष्टि जैटवानी, पिंक लीगल की संस्थापिका मानसी चौधरी, व्लोगर निकिता सिंगल, इंजीनियर सुरभी ढींगरा जैन, अभिनेत्री दिलजोत, नाओ एंड मी की सह संस्थापिका बानी सिंह और दृष्टि गुप्ता, टीवी प्रेजेंटर फ्रेशिया बी, मिर्चीलगी की संस्थापिका रश्मि रायसिंघानी।