फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 cyclists from Chandigarh honored in Himachal

चंडीगढ़ के 21 साइक्लिस्ट का हिमाचल में सम्मान

Mon, 05 Apr 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
21 cyclists from Chandigarh honored in Himachal
हिमाचल पहुंचे चंडीगढ़ के साइक्लिस्ट गण्यमान्यों के साथ।
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ संदेश देने हिमाचल के फागू पहुंचे चंडीगढ़ के 21 साइक्लिस्ट को रविवार को सम्मानित किया गया। वे चंडीगढ़ से 130 किलोमीटर साइकिल चलाकर ठियोग पहुंचे थे। दल में तीन महिलाओं के साथ एक 11 वर्षीय बच्चा भी शामिल था। यह काफिला तीन अप्रैल को चंडीगढ़ से रवाना हुआ था। अभियान के दौरान रास्ते में उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने और साइकिल को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ठियोग के एसडीएम सौरभ जस्सल जो खुद एक साइक्लिस्ट भी हैं, ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि साइकिल चलाकर युवा खुद को फिट रख सकते हैं। वहीं इससे वे नशे से भी दूर रहेंगे।
विज्ञापन

डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह पहल युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इस कार्यक्रम के दौरान आयोजक विक्रांत शर्मा और सुदीप रावत ने इस पहल को कामयाब बताया और कहा कि वे संस्था ठियोग पेडल के साथ भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश की रणजी टीम के पूर्व कप्तान अरुण वर्मा और ठियोग पेडल्स के प्रवक्ता बालकिशन पाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed