फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   200th foudation year of mansa devi mandir,special navratra mela

मनसा देवी मंदिर के 200 साल पूरे, नवरात्र पर मचेगी धूम

Thu, 03 Mar 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 03 Mar 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
200th foudation year of mansa devi mandir,special navratra mela

पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर की स्थापना के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवरात्र मेले का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ होगा।

विज्ञापन


नवरात्र मेले में वीवीआईपी, अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भी शिरकत कर सकते हैं। मेले में बोर्ड द्वारा हर दिन भजन संध्या कार्यक्रम होगा। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला के डीसी और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड़ बुधवार को मंदिर परिसर में स्थित सभागार में 8 से 15 अप्रैल तक होने वाले नवरात्र मेले के संबंध में पुख्ता प्रबंधों व विभिन्न विभागों की ओर से की जाने वाले तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि श्री माता मनसा देवी पंचकूला व काली माता मंदिर परिसर कालका में मेला क्षेत्र में व्यापक प्रबंध होने चाहिए। जिससे मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था और यातायात प्रबंधन सही ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां पुलिस बल में जवानों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए।

प्रशासन की ओर से हर क्षेत्र में अलग-अलग ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रोटोकोल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। डीसी ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वह मेले में बिजली की आपूर्ति 24 घंटे करना सुनिश्चित करें। इसमें कोई बाधा न आए।


डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे मेला के दौरान मेला क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा के पर्याप्त प्रबंध करेंगे। इसके साथ मेले में बिकने वाले सामान जैसे दूध व उसके उत्पाद, प्रसाद, पानी व अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर चेक करेंगे। इसके साथ मेला परिसर में नियमित रूप से फोगिंग की व्यवस्था की जाए।

डीसी ने परिवहन निगम हरियाणा व सीटीयू के अधिकारियों को मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था कराएं। इसमें सभी महत्वपूर्ण स्थानों से बसों का आवागमन उचित समय पर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed