{"_id":"5fbd2d3a8ebc3ec5f0431fac","slug":"20-rupees-to-spend-for-a-cup-of-tea-in-pgi-canteen-chandigarh-news-pkl3950312137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड काल में पीजीआई के कैंटीन वाले मरीजों को लगा रहे चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड काल में पीजीआई के कैंटीन वाले मरीजों को लगा रहे चूना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कोरोना काल में पीजीआई में 90 प्रतिशत कैंटीन और दुकानें बंद हैं। वजह दुकानदारों के पास किराया चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं। इसी बीच नेहरू अस्पताल के चौथे तल पर चल रही कैंटीन में 3 गुना अधिक कीमत पर सामान बेचा जा रहा है। हैरानी की बात है कि एक कप चाय के लिए 20 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संदर्भ में मरीजों के तीमारदार पीजीआई प्रशासन से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कैंटीन संचालक की मनमानी जारी है। कैंटीन टेंडर के तहत संचालक के पास केवल 5 सामान बेचने की अनुमति है, लेकिन मनमाने दाम पर दर्जनों सामान बेचा जा रहा है। उधर, जब यह मामला पीजीआई प्रशासन के ध्यान में लाया गया तो अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
10 वाला बर्गर 30 रुपये में बेचा जा रहा
कैंटीन संचालक की मनमानी की आलम यह है कि एक कप चाय 20 रुपये में, 10 रुपये वाला बर्गर 30 रुपये में, खाने की थाली 80 रुपये में, एक पराठा व दही 30 रुपये में बेचा जा रहा है। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि पीजीआई की ज्यादातर दुकानें और कैंटीन बंद हैं। नेहरू अस्पताल में चौथे तल पर कैंटीन में कीमत से 3 गुना ज्यादा पैसे देकर खाने का सामान खरीदना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह सब कुछ पीजीआई प्रशासन की जानकारी में हो रहा है।
अनुमति 5 की बेच रहे 50 आइटम
नेहरू अस्पताल में चौथे तल पर कैंटीन के टेंडर की शर्त के मुताबिक यहां पर सिर्फ पांच खाद्य सामग्री बेचने की अनुमति है। किचन की अनुमति न होने के बावजूद 24 घंटे नाश्ता और खाना परोसा जा रहा है। पीजीआई प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर 50 से ज्यादा आइटम बेचा जा रहा है। कोरोना काल में चाय समोसा बेचने की अनुमति मिलते ही कैंटीन में नाश्ता और मनपसंद भोजन परोसने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
बॉक्स
टेंडर में यह सामान बेचने की अनुमति
सामग्री कीमत
चाय 130 एमएल 5 रुपये, 250 एमएल 10 रुपये
दूध एक कप 7 रुपये
समोसा एक 10 रुपये
ब्रेड पकौड़ा एक 10 रुपये
बर्गर एक 10 रुपये
उबला हुआ दूध 250 एमएल 15 रुपये
उबला हुआ दूध 500 एमएल 25 रुपये
कोट-
कैंटीन संचालक के खिलाफ लोगों से सामान की ज्यादा कीमत लेने की शिकायत मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई तय की जाएगी।
-डॉ अशोक कुमार, पीजीआई प्रवक्ता