फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 nominations for padam shri award from chandigarh

पद्म अवार्ड के लिए चंडीगढ़ से ये दो नाम प्रस्तावित

Wed, 16 Sep 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Sep 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
2 nominations for padam shri award from chandigarh

जनवरी 2016 में गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म अवार्ड के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने दो नामों की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। यूटी प्रशासन ने पद्म अवार्ड के लिए आवेदन करने वाले 12 लोगों में से सिर्फ पंडित यशपाल और डा.अमित भट्टाचार्य के  नाम की सिफारिश की हैं।

विज्ञापन


पंडित यशपाल क्लासिकल संगीत की जानी मानी हस्ती हैं। जबकि स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डा.अमित जाने माने निशानेबाजी और ओलंपियाड में गोल्ड मेडल पाने वाले अभिनव बिंद्रा के मेंटर रहे हैं। मंगलवार देर शाम यूटी गृहविभाग की ओर से इन नामों का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


इस साल भी प्रशासन ने आखरी तिथि पर ही पद्म अवार्ड की लिस्ट भेजी है। देर शाम यूटी प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी से दो नामों को मंजूरी के बाद नाम दिल्ली भेजे गए हैं। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में पद्म अवार्ड के आवेदन में देरी संबंधी कहीं इस साल भी खाली न रह जाए सिटी ब्यूटीफुल की झोली ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को गृहविभाग द्वारा आनन फानन में पद्म अवार्ड के लिए आए 12 नामों को शार्टलिस्ट करने के लिए मीटिंग हुई। 5 नामों को शार्टलिस्ट करने के लिए प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी के पास भेजा गया।


मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो नामों पर मुहर लगकर यूटी सचिवालय पहुंची। देर शाम करीब 7 बजे पंडित यशपाल और डा.अमित भट्टाचार्य का नाम पद्म अवार्ड के लिए दिल्ली में केंद्र सरकार को भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed