फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2.77 lakh elderly people became ineligible for pension in three and a quarter years In Haryana

बजट सत्र: हरियाणा में सवा तीन साल में 2.77 लाख बुजुर्ग पेंशन के लिए अपात्र, सबसे अधिक इन जिलों को लगा झटका

Mon, 14 Mar 2022 10:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 10:32 PM IST
सार

2020 में पूरे प्रदेश में 68746 वृद्धावस्था लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई। हिसार, सिरसा, करनाल, अंबाला व जींद जिलों में सबसे अधिक बुजुर्गों की पेंशन रुकी है। अमित सिहाग ने कहा कि पेंशन प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन
2.77 lakh elderly people became ineligible for pension in three and a quarter years In Haryana
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में बीते सवा तीन साल में दो लाख 77 हजार 676 बुजुर्ग पेंशन के लिए अपात्र हो गए हैं। चालू वित्त वर्ष में जनवरी और फरवरी महीने में ही 14621 लाभार्थियों की पेंशन बंद हुई है। ये पेंशन के लिए पात्र नहीं थे। 2021 में सबसे अधिक 99,452 और 2019 में 94,857 लाभार्थियों को पेंशन बंद होने का झटका लगा है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक अमित सिहाग के अतारांकित सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने यह जानकारी दी। सरकार ने एक जनवरी 2019 से 28 फरवरी 2022 तक बंद की गई वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का वर्ष वार आंकड़ा सदन पटल पर रखा है। कांग्रेस विधायक पूरे प्रदेश के साथ ही सिरसा जिले के डबवाली निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी भी मांगी थी। 
विज्ञापन


2020 में पूरे प्रदेश में 68746 वृद्धावस्था लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई। हिसार, सिरसा, करनाल, अंबाला व जींद जिलों में सबसे अधिक बुजुर्गों की पेंशन रुकी है। अमित सिहाग ने कहा कि पेंशन प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा है। बुजुर्गों के लिए बुढ़ापे में यह जीवनयापन का एकमात्र सहारा होती है। सरकार इसे भी नए-नए नियम व शर्तें लागू कर रोक रही है। बुजुर्गों की पेंशन रोकने के बजाय सरकार मानदंडों में छूट दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवा तीन साल के जिलावार आंकड़े

जिला    अपात्र बुजुर्ग
पंचकूला    4204
अंबाला     16689
यमुनानगर     15210
कुरुक्षेत्र   13718
करनाल   18251
पानीपत     11791
सोनीपत     15262
झज्जर   11493
गुरुग्राम     7367
फरीदाबाद     9971
पलवल     10217
मेवात     7502
रेवाड़ी   10325
महेंद्रगढ़   12998
चरखी दादरी     6195
भिवानी     11988
हिसार    19211
सिरसा   17648
फतेहाबाद   13348
जींद   16797
रोहतक     12145
कैथल     15346

स्वीकृत बाईपास को जल्द पूरा करें: डिप्टी सीएम
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बाईपास को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि लोगों को यातायात में सुविधा हो। अगर किसी मामले में कोई रुकावट आ रही है तो जमीन के मालिकों से बातचीत करके समाधान निकालें। डिप्टी सीएम सोमवार देर शाम यहां हरियाणा निवास में लोक निर्माण विभाग और उपायुक्तों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 


बैठक में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। दुष्यंत चौटाला ने कोसली, हथीन, पुन्हाना, पिनगवां, छुछकवास, गोहाना, उचाना, सोनीपत, नारनौंद, चीका, टोहाना तथा हिसार जिला में मिर्जापुर से होते हुए एनएच-9 से एनएच-52 तक की 4-लेन करने से संबंधित प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उक्त सभी प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाएं। अगर ये शुरू हो गए तो इनके आसपास का क्षेत्र विकसित हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed