{"_id":"5e8cb13d8ebc3e76987d83e9","slug":"19-year-old-woman-found-dead-at-room-in-mohali-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: संदिग्ध हालत में 19 वर्षीय विवाहिता मिली मृत, मौके से पति है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: संदिग्ध हालत में 19 वर्षीय विवाहिता मिली मृत, मौके से पति है फरार
Tue, 07 Apr 2020 11:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां /बनूड़ ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां /बनूड़ ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गांव मनौली में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला है। पुलिस को महिला के पड़ोसियों ने बताया कि मृतका का पति नशे का आदी था और पैसे को लेकर अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था। मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पर सोहाना थाने के एसएचओ दलजीत सिंह विर्क मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह दोनों पति-पत्नी एक पीजी में रह रहे थे। पीजी के संचालक देविंदर सिंह ने बताया कि यह दोनों मेरे मकान में एक महीने पहले आए थे। दोनों आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। मंगलवार सुबह जब पड़ोसी मिलने आए तो पीजी के सिक्योरिटी गार्ड राम आसरा ने उन्हें रोक लिया और कहा कि मैं बुलाकर लाता हूं।
विज्ञापन
जब सिक्योरिटी गार्ड मृतका के रूम नंबर-19 में गया तो देखा कि 19 वर्षीय महिला अंजु कुमारी की लाश पंखे से लटी हुई थी। उसने तुरंत सूचना पीजी संचालक को दी और पुलिस को सूचित किया। सोहाना थाने के एसएचओ दलजीत सिंह विर्क ने पीजी मालिक से दोनों की पहचान मांगी तो वह नहीं दे पाया और न ही पीजी का रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। जबकि उसने छोटे-छोटे 24 रूम किराए पर दिए हुए हैं। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो दोनों के आधार कार्ड की कापी मिल गई।
विज्ञापन
आसपास से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी आपस में लड़ते झगड़ते रहते थे। वह विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। जब तक महिला का पति गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। पुलिस को मौके से एक चाकू, खिड़की का टूटा शीशा और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। शव को मोहाली फेस-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने मृतक के आधार कार्ड के पते पर सूचना दे दी है।