फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 seater aircraft will fly from Bathinda and Ludhiana to Delhi

Punjab News: बठिंडा और लुधियाना से दिल्ली तक उड़ेंगे 19 सीटर विमान, सुखबीर ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत

Sat, 12 Aug 2023 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 12:20 AM IST
सार

सुखबीर बादल ने आदमपुर को हिंडन, नांदेड़, कोलकाता, गोवा और बेंगलुरू से जोड़ने वाले मार्गों को मंजूरी देने के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के फैसले का भी स्वागत किया। 

विज्ञापन
19 seater aircraft will fly from Bathinda and Ludhiana to Delhi
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत बठिंडा और लुधियाना को 19 सीटों वाले विमान के जरिये दिल्ली से जोड़ने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। शिअद अध्यक्ष ने लोकसभा सदन में इस मुद्दे को एक सवाल के जरिये उठाया, जिसका जवाब केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री ने दिया। 

विज्ञापन


बादल ने कहा कि निर्धारित तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मार्च 2020 में बठिंडा-दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर उड़ानें बंद कर दी गई थीं और इस सेवा को फिर से शुरू करने की व्यापारियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने भारी मांग की। बादल ने आदमपुर को हिंडन, नांदेड़, कोलकाता, गोवा और बेंगलुरू से जोड़ने वाले मार्गों को मंजूरी देने के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के फैसले का भी स्वागत किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह एक लंबे समय से चल रही मांग थी क्योंकि आदमपुर को दिल्ली, मुंबई और जयपुर से जोड़ने वाले मार्गों को 2018 में शुरू किया गया था लेकिन तीन साल बाद बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed