{"_id":"60ae8da48ebc3e00b20ef305","slug":"19-killed-by-corona-in-tricity-623-newly-infected-chandigarh-news-pkl4146282197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : ट्राइसिटी में 19 की मौत, 623 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : ट्राइसिटी में 19 की मौत, 623 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में बुधवार को कोरोना से 19 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 623 नए संक्रमित मिले हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 8, मोहाली के 7 और पंचकूला के 4 मरीज शामिल थे। वहीं, चंडीगढ़ में 224, मोहाली में 268 और पंचकूला में 131 नए मरीज मिले हैं।
शहर में एकांतवास में रखे गए 706 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2800 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें 43 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3573 है। वहीं, अब तक 722 लोगों की मौत हो चुकी है।
शहर के साथ मनीमाजरा में भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो गई है। वहां से 12 संक्रमित मरीज मिले। सेक्टर-20 में 8, सेक्टर-40 में 12, सेक्टर-41 में 11, सेक्टर-47 में 10, सेक्टर 56 में 7, धनास में 11, मौलीजागरां में 14 व मलोया में 7 मरीज मिले हैं। वहीं, सेक्टर-20 निवासी 75 साल के वृद्ध और सेक्टर 63 निवासी 56 साल के पुरुष की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर-48 निवासी 74 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। सेक्टर 42 निवासी 42 साल के पुरुष, धनास निवासी 48 साल की महिला और सेक्टर-52 निवासी 45 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। सेक्टर 40 निवासी 73 साल के वृद्ध की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि डड्डूमाजरा निवासी 70 वर्षीय वृद्धा ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मोहाली में सात मरीजों ने दम तोड़ा
मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 268 नए संक्रमित मिले हैं। 558 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे। सक्रिय मरीजों की संख्या 4722 रह गई है। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। पिछले चार दिन से संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है, जबकि महामारी से होने वाली मौतों की संख्या में कोई अंतर नहीं आ रहा है। संक्रमितों की हो रही मौत जिला प्रशासन के लिए आफत बनी हुई है। अब जिले में कोविड के मरीजों की कुल संख्या 63483 हो गई है, इनमें से 59872 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 889 लोगों की मौत हो चुकी है।
पंचकूला में रिकवरी रेट 94.37 फीसदी पहुंचा
पंचकूला। जिले में कोरोना से 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 131 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले में मौत का आंकड़ा 327 पहुंच गया है। दम तोड़ने वालों में खेड़ा सीता राम निवासी 65 वर्षीय महिला, एमडीसी-4 की 67 वर्षीय महिला, चौकी की 38 वर्षीय व्यक्ति के अलावा कालका के 67 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट जहां 94.37 फीसदी पहुंच चुका है, वहीं 1355 सक्रिय मामले भी हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 131 मामले सामने आए हैं। जिन मरीजों में संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है।