फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 IAS transferred including DC of 8 districts in Haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ जिलों के डीसी और 19 आईएएस बदले, पढ़ें कौन-कहां गया

Tue, 11 Jun 2019 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
19 IAS transferred including DC of 8 districts in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित मनोहर लाल सरकार ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। आठ जिलों के डीसी समेत कुल 19 आईएएस व 1 एचसीएस अफसर को बदला गया है। आईएएस अनुराग अग्रवाल को मंडलायुक्त हिसार का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। अशोक सांगवान गुरुग्राम के मंडलायुक्त होंगे।

विज्ञापन


विनय सिंह को हिसार मंडलायुक्त के पद से हटाकर नगर निगम गुरुग्राम का आयुक्त लगाया गया है। अतुल कुमार डीसी फरीदाबाद लगाए गए हैं। वह नियुक्ति के इंतजार में थे। अंशज सिंह अब भिवानी के बजाए सोनीपत के डीसी होंगे। यश गर्ग को डीसी रोहतक के पद से हटाकर निदेशक उद्योग व वाणिज्य व नागरिक उड्डयन का सलाहकार लगाया गया है।

विज्ञापन

अशोक कुमार शर्मा डीसी रेवाड़ी से हटाकर स्टेट परियोजना निदेशक स्कूल शिक्षा परिषद लगाए गए हैं। मनी राम शर्मा को डीसी पलवल के पद से हटाकर रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी हरियाणा लगाया गया है। सुजान सिंह को डीसी भिवानी के पद पर नियुक्ति दी गई है। अशोक गर्ग को डीसी फरीदाबाद से बदलकर डीसी सिरसा लगाया गया है। 

रामस्वरूप वर्मा को नगर निगम आयुक्त रोहतक की जगह डीसी रोहतक की जिम्मेदारी गई है। महेश्वर शर्मा को निदेशक मौलिक शिक्षा, गरिमा मित्तल को डीसी महेंद्रगढ़ की जगह परियोजना निदेशक एससी विकास निगम लगाया गया है। प्रभजोत सिंह सिरसा डीसी की जगह अब निदेशक आईटीआई व रोजगार होंगे। 

यशपाल को डीसी पलवल, यशेंद्र सिंह को डीसी रेवाड़ी के साथ अतिरिक्त सचिव सीएम सचिवालय की जिम्मेदारी दी गई है। शालीन को डीसी सोनीपत से हटाकर निगम आयुक्त रोहतक लगाया गया है। वीरेंद्र कुमार दहिया को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश शर्मा को डीसी महेंद्रगढ़ लगाया गया है। एचसीएस जयकिशन अभीर को निगम आयुक्त हिसार का कार्यभार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed