{"_id":"d86be94d8f8603a93766f658120672ff","slug":"19-computer-teacher-arrested-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: प्रदर्शन कर रहे 19 कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: प्रदर्शन कर रहे 19 कंप्यूटर शिक्षक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 09 Apr 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हाईवे के घेराव के लिए निकले कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस ने दो बार वाटर कैनन चलाया। इस दौरान कई शिक्षक घायल हो गए।
विज्ञापन
सोनीपत की शिक्षिका पूजा को ज्यादा चोट लगने से जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शिक्षक धरनास्थल से निकले थे माजरी चौक के लिए, बीच रास्ते बेला बिस्टा के पास पहुंचते ही शिक्षक सेक्टर छह और एक की डिवाइडिंग रोड के रास्ते आगे टैंक चौक की तरफ बढ़ गए।
पुलिस ने शिक्षकों को रोकना चाहा, लेकिन शिक्षक नहीं रुके। सूरज थिएटर से 19 कंप्यूटर शिक्षक पुलिस को चकमा देकर हाईवे घेराव के लिए निकल गए। करीब 45 मिनट तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
हाईवे से पुलिस ने 19 शिक्षकों को गिरफ्तार किया। वहां से शिक्षकों को सेक्टर पांच के पुलिस थाना लाया गया। इसकी सूचना मिलते ही सूरज थिएटर के पास मेन रोड पर बैठे शिक्षक सेक्टर पांच थाने का घेराव करने निकल पड़े। देर शाम तक शिक्षक अपने साथियों की रिहाई के लिए थाने के बाहर डटे हुए थे।
विज्ञापन