{"_id":"6092ecc0854a474c2a0a51d8","slug":"182-deaths-and-8015-new-covid-19-cases-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में संक्रमण बेकाबू : 8015 पॉजिटिव मिले, एक दिन में सर्वाधिक 182 मौतें, 240 की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में संक्रमण बेकाबू : 8015 पॉजिटिव मिले, एक दिन में सर्वाधिक 182 मौतें, 240 की हालत नाजुक
Thu, 06 May 2021 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 May 2021 12:38 AM IST
सार
पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में 63007 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 8015 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही एक दिन में सर्वाधिक 182 संक्रमितों की मौत हुई है। 240 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में 63007 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
8457 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को बठिंडा में 21, पटियाला, संगरूर व लुधियाना में 19-19, अमृतसर में 18, मोहाली में 17, फाजिल्का में 10, मुक्तसर व जालंधर में 9-9, होशियारपुर में 7, पठानकोट में 6, गुरदासपुर, कपूरथला, बरनाला व फरीदकोट में 4-4, मानसा व नवांशहर में 3-3, फिरोजपुर व फतेहगढ़ साहिब में 2-2, मोगा और तरनतारन में 1-1 संक्रमित ने दम तोड़ दिया। अब तक राज्य में 9825 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन