फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18058 people roundup and 661 arrested, 5603 vehicles seized in chandigarh during Lockdown And Curfew

चंडीगढ़: 18 हजार से ज्यादा लोग राउंडअप, 661 गिरफ्तार, 43 लाख जुर्माना वसूली

Sun, 26 Apr 2020 06:10 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Apr 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
18058 people roundup and 661 arrested, 5603 vehicles seized in chandigarh during Lockdown And Curfew
पुलिस ने जब्त किए वाहन। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों के बाद पुलिस अहम रोल निभा रही है। ऐसे में रोजाना चंडीगढ़ पुलिस औसतन 600 लोगों को पकड़ रही है जो बेवजह शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए हैं। 23 मार्च की मध्यरात्रि से अब तक तो शहर के अलग-अलग हिस्सों से 18058 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। 

विज्ञापन


इनमें ईस्ट डिवीजन से 10395, सेंट्रल से 2934 और साउथ डिवीजन से 4729 लोग शामिल है। जबकि 423 केस दर्जकर 661 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं 9470 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया। जबकि बिना वजह सड़कों पर दौड़ रहे 5603 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 296 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। 
विज्ञापन


साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 161 वाहनों चालकों को पूछताछ के लिए रोका और 154 वाहनों को जब्त किया। इनमें सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 156, सेंट्रल से 15 और साउथ डिवीजन से 125 लोगो को राउंडअप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


755 आरोग्य सेतु एप डाउनलोड
बता दें कि पुलिस अब बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा रही है। 23 मार्च से अब तक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से 755 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 118 लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाया है।

 
43 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला
पकड़े गए वाहनों को सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस, सेक्टर 23 चिल्ड्रन पार्क, सेक्टर 26 पुलिस लाइन और सेक्टर 28 आईटीआई में पार्क करवा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने अब तक कर्फ्यू के दौरान जब्त किए वाहनों पर जुर्माने के तौर पर 43 लाख रुपए से ज्यादा तक वसूली कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed