फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 scientists from PU and 23 scientists from PGI included in list of world's top two percent scientists

गर्व: दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों की सूची जारी, चंडीगढ़ पीयू के 18 और पीजीआई के 23 साइंटिस्ट का नाम शामिल

Sat, 07 Oct 2023 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 10:34 AM IST
सार

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. जॉन आयोनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने यह सूची तैयार की है। इसके अलावा स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2022 के काम के आधार पर भी सूची तैयार की गई है, जिसमें पीयू के 38 और पीजीआई के 43 वैज्ञानिक शामिल हैं।

विज्ञापन
18 scientists from PU and 23 scientists from PGI included in list of world's top two percent scientists
चंडीगढ़ पीयू और पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलिफोर्निया स्थित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी रिसर्च और इनोवेशन के आधार पर हर साल दुनिया के टॉप दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची जारी करती है। इसमें लाखों वैज्ञानिक शामिल होते हैं। दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में इस बार पीयू के 18 और पीजीआई के 23 वैज्ञानिक शामिल हैं। इन वैज्ञानिकों को उनके जीवन भर के शोध और साइटेशन के आधार पर सूची में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. जॉन आयोनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने यह सूची तैयार की है। इसके अलावा स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष 2022 के काम के आधार पर भी सूची तैयार की गई है, जिसमें पीयू के 38 और पीजीआई के 43 वैज्ञानिक शामिल हैं। हालांकि, इस सूची में जीवन भर काम करने वाले अधिकांश वैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में दौड़ेगी नियो मेट्रो: सस्ते और आरामदायक सफर पर प्रशासन कर रहा विचार, मांगी फिजिबिलिटी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के ये वैज्ञानिक हैं 2 प्रतिशत की सूची में शामिल
यूआईपीएस के भूपिंदर सिंह भूप, एसके कुलकर्णी, इंदुपाल कौर, कंवलजीत चोपड़ा, ओपी कटारे, अनुराग कुहड़, वीआर सिन्हा, रेणु चड्ढा, अनिल कुमार, शोधार्थी गरिमा शर्मा और गजानंद शर्मा हैं। फिजिक्स के एमएम अग्रवाल, एसके त्रिपाठी है। बॉटनी के हर्ष नय्यर, डेजी रानी बतिश, संतोष कुमार उपाध्याय हैं। केमिस्ट्री के सोनल सिंघल, सुरिंदर कुमार मेहता, गुरजसप्रीत सिंह और नवनीत कौर हैं। यूआईसीईटी के सुशील कुमार कंसल, संजीव गौतम, गार्गी घोषाल हैं। पर्यावरण विभाग के हरमिंदर पाल सिंह और सुमन मोर हैं। माइक्रोबायोलॉजी के संजय छिब्बर, एंथ्रोपोलॉजी के केवल कृष्ण, गणित के सुशील के तोमर, बायोकेमिस्ट्री के रजत संधीर, फॉरेंसिक साइंस के विशाल शर्मा, श्वेता शर्मा हैं। यूआईईटी के विशाल गुप्ता शामिल हैं।


पीजीआई के ये वैज्ञानिक हैं सूची में शामिल
पीजीआई के रविंद्र खैवाल, रीतेश अग्रवाल, रिमेश पाल, संदीप ग्रोवर, आशुतोष नाथ, अनिल भंसाली, अजय कुमार दुसेजा, अजीत अवस्थी, शिवप्रकाश एम रूद्रामूर्थी, जरनैल सिंह, राधाकृष्ण धीमान, प्रवीन कुमार, जोसेफ एल मैथ्यू, आमोद गुप्ता, वैशाली गुप्ता, प्रणब डे, पंकज गुप्ता, सुरजीत सिंह, धरमबीर कश्यप, सुनील डोगरा, आशीष भल्ला, बिकेश मेढी, मनदीप एस ढिल्लन, सुरिंदर राणा, इंदरपाल सिंह सहगल, विशाल शर्मा, लेखा साहा, मनिंदर कौर, शंकर प्रिंजा, सहजल धूरिया, राजेश कुमार, विकाश गुप्ता, प्रभजोत कौर, उषा दुत्ता, सुरेश के अंगुराना, राजेश कुमार, दविंदर प्रसाद, निरंजन खंडेलवाल, नलिनी गुप्ता, बाबूराम थापा, आनंद एन मालवीय, मीनू सिंह, अशोक कुमार पन्नू, शोभा सहगल शामिल है।

ऐसे होता है विश्व के टॉप वैज्ञानिकों का चयन
यह सूची किसी भी वैज्ञानिक के रिसर्च के आधार पर बनाई जाती है। इसमें नामांकन की कोई प्रक्रिया नहीं होती है। सारा डाटा ऑनलाइन जुटाया जाता है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. जॉन पीए लोंनिडिस ने इस प्रोजेक्ट के तहत किसी वैज्ञानिक के प्रभाव की गणना करने के लिए एक विशेष मैट्रिक्स बनाया है। इसके तहत वैज्ञानिकों को 22 क्षेत्रों में रखा गया है और इसकी 174 उप-क्षेत्र बनाए गए हैं। जिन वैज्ञानिकों ने कम से कम 5 पेपर प्रकाशित किए हैं, उन्हें ही इसी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। प्रत्येक 174 उप-क्षेत्र में प्रकाशित हो चुके एक लाख वैज्ञानिकों का नाम इसमें शामिल किया गया है। इस प्रकार 1.74 करोड़ वैज्ञानिकों की जानकारी जुटाई गई है। इनमें से जो 22 क्षेत्र हैं, उनके टॉप 2 फीसदी वैज्ञानिकों का नाम लिया गया है और उनमें से जिन वैज्ञानिकों का नाम 3 से अधिक क्षेत्र में शामिल हो, उन्हें सर्वाधिक प्रभावशाली माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed